फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! 18 महीने के इस बच्चे ने अब तक नहीं झपकाईं पलकें

विज्ञापन
विज्ञापन
महज 18 महीनों का डैनियल जन्म से ही एक बेहद दुर्लभ बीमारी का शिकार है। हर छह लाख लोगों में से किसी एक को होने वाली इस बीमारी का नाम है लैमेलर इकथायओसिस।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक इस बीमारी में शरीर की चमड़ी बहुत ड्राई हो जाती है। चमड़ी इस हद तक सूख कर फटने लगती है कि ठीक से क्रीम न लगाने पर उसमें से खून बहने लगता है।

इस बीमारी से ग्रसित डैनियल मेपल्स इतनी ज्यादा ड्राई है कि उसकी चमड़ी मिनटों में मोटी हो फटने लगती है। इस वजह से वो अपनी पलकें भी नहीं झपका सकता है।

हर चार घंटे पर क्रीम

डॉक्टरों का कहना है कि डैनियल को यदि जिंदा रखना है तो उसकी हर चार घंटे में पूरे शरीर की ऑयलिंग करनी होगी।

इसलिए डैनियल की मां उसे हर चार घंटे में पूरे शरीर में क्रीम लगाती हैं। इस बीमारी में स्किन की सबसे ऊपर वाली चमड़ी आम इंसान के मुकाबले चार गुनी ज्यादा रफ्तार से झड़ती है।

यही नहीं, डैनियल की मां को रात में हर तीन घंटे पर उठका उसे वैसलीन जैसी चीज पूरे बदन में लगानी होती है। उन्हें अपने बच्चे की पलकों को झपकाने के लिए रोज एक खास तरह का आई ड्राप्स लगाना होता है।

विज्ञापन

सीखना होगा खुद ही

डैनियल के माता-पिता बताते हैं कि डैनियल असल में बहुत खुशमिजाज लड़का है।

वो बड़ा होते-होते अपने आप ही सबकुछ सीख जाएगा। अभी छोटा होने की वजह से उसको अपने बच्‍चे का ख्याल रखना पड़ता है।

हांलाकि इस बीमारी से ग्रसित इंसान को पसीना निकलने और आंख संबंधी कई प्रॉब्लम्स होती हैं।

ऐसी गाय जो कभी नहीं चरती घास! जानिए इसकी आदतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें