फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शेखों की शादी और पार्टी में बांटे जाते हैं सोने के बिस्किट? वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

Thu, 12 Feb 2026 02:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सऊदी अरब में शेखों की पार्टी और सोने ने इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। शेखों की पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि लोगों को पार्टी में सोना बांटा जा रहा है। 
विज्ञापन
शेखों की शादी और पार्टी में बांटे जाते हैं सोने के बिस्किट? - फोटो : एक्स/@KezaSonia198151
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सऊदी अरब के शेखों की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें दिख रहा है कि पार्टी में सोने के बिस्किट बांटे जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शेखों की अमीरी की चर्चा होने लगी है।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि वहां पर सोने की कीमत कितनी कम है कि लोगों को खाने के आइटम की तरह सोने के बिस्किट बांटे जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या सच में शेखों की पार्टी में सोने के बिस्किट बांटे जाते हैं या वीडियो का सच कुछ और है? 

वीडियो में क्या दिखा? 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग शेख जैसे कपड़े पहने हैं। उन्होंने सिर पर कपड़े के साथ अगाल (काली रिंग) पहन हुई है। इसमें कई शेख कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। इसी दौरान एक शख्स आता है, जिसके डिब्बे में सोने के बिस्किट जैसे दिखने वाला कुछ रखा हुआ है। वो सभी के सामने डिब्बा पेश करता है और सब सोने जैसी वस्तु को उठा लेते हैं।  ये दिखने में सोने के बिस्किट जैसी वस्तु है।
विज्ञापन




वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस 

वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है और लोग इसे लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यह भी दावा किया है कि वहां दुल्हन का भाई, दूल्हे के परिवार वालों को सोने के बिस्किट बांट रहे हैं। कई लोग इसे असली बिस्किट बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे चॉकलेट या खाने की चीज बता रहे हैं।

Viral Video: दिनदहाड़े बच्ची के गले से चेन खींच फरार हुई लड़की, CCTV फुटेज में कैद हुई शातिर चोरनी की करतूत 

Viral Video: बेंगलुरु एयरपोर्ट कुर्सी पर आराम फरमाता दिखा आवारा कुत्ता, वीडियो देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस 

Epstein Files: अब कौन है एपस्टीन के बदनाम आइलैंड का मालिक? जहां प्राइवेट पार्टी करने जाते थे बड़े-बड़े रईस



क्या है सच? 

जांच के बाद पता चला है कि वीडियो सही और असली है। हालांकि, वीडियो को लेकर किया गया दावा गलता है। वीडियो में दिख रही वस्तु सोने के बिस्किट नहीं हैं, बल्कि वो चॉकलेट है। वीडियो में भी दिख रहा है कि पीछे बैठे शख्स इसे खाने के लिए रैपर को हटाते भी हैं। यह लग्जरी चॉकलेट बार हैं, जो गोल्ड फॉइल में लिपटे हुए होते हैं और बिल्कुल छोटे सोने के बिस्किट जैसे नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिले हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें