Viral Video: कभी-कभी बड़े आइडिया किसी बड़ी लैब या महंगे उपकरणों से नहीं, बल्कि मासूम दिमाग और साधारण चीजों से जन्म लेते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक नजारा सामने आया, जब क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी कुछ बच्चों की देसी सोच के कायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सचिन तेंदुलकर गांव के कुछ बच्चों की बनाई अनोखी ‘जुगाड़ कार’ को देखकर रुक जाते हैं। बच्चों की इस क्रिएटिव गाड़ी ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी, बच्चों से बात की और उनकी इस देसी इनोवेशन को करीब से समझा।
जुगाड़ कार को देखकर हुई हैरानी
वीडियो में दिखता है कि बच्चों ने लकड़ी, लोहे की रॉड और पहियों की मदद से एक छोटी कार जैसा ढांचा तैयार किया था। दो पहियों के बीच लकड़ी लगाकर सीट बनाई गई थी, जिस पर एक बच्चा बैठा था, जबकि बाकी बच्चे उसे धक्का देकर आगे बढ़ा रहे थे। साधारण होने के बावजूद इस गाड़ी की डिजाइन और बच्चों का उत्साह देखने लायक था।
वीडियो के कैप्शन में लिखी खास बात
सचिन खुद भी बच्चों से बातचीत करते हुए मुस्कुराते नजर आए और उनकी इस अनोखी सोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस खास पल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा कि भारत के दूर-दराज इलाकों में भी ऐसा टैलेंट छिपा है, जो किसी परफेक्ट मौके का इंतजार नहीं करता, बल्कि खुद ही रास्ता बना लेता है।
देखें वीडियो
उनकी इस पोस्ट ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। यूजर्स ने बच्चों की तारीफ करते हुए उन्हें “भविष्य के इंजीनियर” बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये गाड़ी तो कई असली कारों से भी ज्यादा माइलेज दे सकती है। यह वीडियो साबित करता है कि हुनर किसी जगह या संसाधनों का मोहताज नहीं होता। कभी-कभी गांव की सादगी और बच्चों की कल्पना मिलकर ऐसे कमाल कर जाती है, जो बड़े-बड़ों को भी हैरान कर दे।
Ajab Gajab: दुनिया का अनोखा शहर जहां सूरज भूल जाता है ब्रेक लेना, कई हफ्तों तक नहीं होती रात
Viral Video: पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने किया भारत में घुसने का दावा, अब लोग कर रहे हैं जमकर ट्रोल
Vital Video: ऊपर लगा था एसबीआई का बोर्ड और नीचे हो रहा था ऐसा काम, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
Bizarre: हर साल 8000 KM तय कर दोस्त से मिलने आता है पेंगुइन, वजह जानकर भर आएगा दिल
Viral Video: ईंट भट्टियां तो बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या कभी इसके अंदर का नजारा देखा है?
Country Without Villages: दुनिया के इस इकलौते देश में नहीं है एक भी गांव, जानें इसकी कहानी