फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सोफे पर तकिए में छिपकर बैठा था किंग कोबरा, फन फैलाकर निकला बाहर, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Sat, 26 Oct 2024 12:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोबरा को सोफे के कुशन के अंदर से रेस्क्यू किया गया है। अब आप सोचिए आप जिस सोफा पर बैठे हैं, तो उसकी तकिया में जहरीला सांप छिपा हो तो आपकी क्या हालत होगी? 
विज्ञापन
सोफे पर तकिए में छिपकर बैठा था किंग कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे - फोटो : instagram/abhisheksandhu1126
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Saanp Ka Video: दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। भारत में सांपों की 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जिन्हें बेहद खतरनाक हैं। इनमें 40 जमीन पर रहते हैं, तो वहीं 29 समुद्री सांप हैं। 

विज्ञापन


भारत में पाए जाने वाले सापों में किंग कोबरा और करैत को बेहद खतरनाक माना जाता है। अगर ये जहरीले सांप किसी को कांट लें, तो मौत हो सकती है। इसकी वजह से सांप को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है। 

अगर आप किसी सोफे पर बैठें और उस पर रखी तकिया में से खतरनाक सांप निकल जाएं, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? एक वीडियो सोशळ मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि सोफे के कुशन में किंग कोबरा यानी नाग घुसकर बैठा हुआ है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


Optical Illusion: तस्वीर में केला के बीच लिखा है बेला, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोबरा को सोफे के कुशन के अंदर से रेस्क्यू किया गया है। अब आप सोचिए आप जिस सोफा पर बैठे हैं, तो उसकी तकिया में जहरीला सांप छिपा हो तो आपकी क्या हालत होगी? 

Last Road of the World: ये है दुनिया की आखिरी सड़क, यहां अकेले जाना है माना, जानिए इसके बारे में...

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सोफे पर रखे कुशन यानी तकिया की चेन खोलता है। वह स्टिक को कवर के अंदर डालता है तो उसमें से कोबरा निकल आता। तकिया के अंदर कुंडली मारकर बैठे कोबरा को देखकर स्नैक कैचर भी हैरान हो जाता है। इसके बाद स्टिक से छूते ही कोबरा फन फैलाकर खड़ा हो जाता है। 
 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को abhisheksandhu1126 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग भी कमेंट्स कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें