पाकिस्तान में अकेले निकलने पर महिलाओं के साथ क्या होता है?
- फोटो : Instagram
Viral News: पाकिस्तान में महिलाओं की हालत किसी छिपी नहीं है। पड़ोसी देश में महिलाओं के साथ अत्याचार की खबरें हर दिन आती हैं। अब एक महिला ने दिखाया है कि अगर पाकिस्तान के गांव में कोई महिला अकेले घूमने निकलती है, तो उसके साथ क्या होता है। महिला का नाम वेलेरिया है, जो शादी करके पाकिस्तान में बस गई हैं।
विदेश से आकर पाकिस्तान में शादी करने वाली वेलेरिया ने घटना के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि मेरी भाभी, उनकी बेटी और मैं अपने घर के पास एक खेल के मैदान पर गए थे। यहां उनको दो लड़के घू रहे थे और फिर वो उनकी पीछा करने लगे।
उन्होंने आगे कहा कि फिर लड़के उनसे बात भी करने लगते हैं। वो ऐसे दिखा रहे थे, जैसे कितने दिनों से उन्हें जानते हों। वेलेरिया कहती हैं कि वह पुलिस को बुलाना चाहती थीं, क्योंकि वो समझ नहीं पा रही थीं कि लड़कों के मन में क्या है और क्या चाहते हैं? पाकिस्तान में विदेशी महिला इस दौरान इतना डर गईं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी कहानी शेयर की है।
Artemis II: अंतरिक्ष से 54 साल पहले कैसी दिखती थी पृथ्वी? नासा ने शेयर की अद्भुत तस्वीरें
वेलेरिया ने बताया है कि वो रूस की रहने वाली हैं। उनकी शादी पाकिस्तान के किसी अमीर परिवार में हुई है। वह एक घरेलू महिला हैं और उन्हें घूमना पसंद हैं। उनके बच्चे भी हैं। वेलेरिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वो स्लाविक और रूसी हैं।
Viral: गाय ने स्कूटी सवार पर किया भयानक हमला, लोगों ने ऐसे बचाई जान, खौफनाक वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
पाकिस्तान में सेट होने के बाद वो कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। इसलिए सीमा पार भी लोग उन्हें प्यार करते हैं। वेलेरिया सिराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करती हैं। उनके रील को लाखों लोग देखते हैं।
Viral: सैनिकों का वीडियो वायरल, ग्लेशियर में खाना खाते समय दिखी ऐसी रोटी, लोग बोले- देश को आप पर गर्व है
पाकिस्तानी भी विदेशी महिला के साथ हुई ऐसे व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि हो सकता है कि उन्होंने पहले कभी महिला नहीं देखी हो। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।