रूस ने 19 साल की लड़की को घोषित किया आतंकी
- फोटो : Twitter @Bogdan_Voron
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को करीब एक साल होने वाले हैं। शुरुआत में संभावना जताई जा रही थी कि रूस से यूक्रेन हार मान लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युद्ध के मैदान में रूस यूक्रेन के सामने सीना तानकर खड़ा है। दुनिया में अधिकतर लोग यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रूस की आलोचना करते हैं। लेकिन रूस ने यूक्रेन हमले का विरोध करने वाली एक लड़की के खिलाफ ऐसा कदम उठाया है जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।
दरअसल रूस ने यूक्रेन हमले का विरोध करने वाली 19 साल लड़की को आतंकी घोषित कर दिया है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि रूस ने लड़की का नाम आईएसआईएस, अल-कायदा और तालिबान जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों सूची में डाल दिया है।
इस लड़की का नाम ओलेसा क्रिवत्सोवा है जो अपनी मां के साथ रूस के अर्खांगेलस्क शहर में रहती है। ओलेसा ने 8 अक्तूबर, 2022 को यूक्रेन के रूस पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसी दिन यूक्रेन ने रूस के कर्च ब्रिज को उड़ाया था। यह ब्रिज रूस को क्रीमिया से जोड़ता है।
ओलेसा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध किया था। इसके साथ ही उसने रूस की सेना का मजाक भी उड़ाया था। इस पोस्ट के बाद 19 साल की ओलेसा को घर में नजरबंद कर दिया गया था।
Whale Fish Vomit: करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी! जानिए वैज्ञानिक क्यों कहते हैं तैरता हुआ सोना
ओलेसा को नजरबंद के बाद उसके पैर में एक ट्रैकर लगा दिया गया। इसकी मदद से उसके हर कार्य पर नजर रखी जाती है। नजरबंद होने के बाद ओलेसा ने अपने पैर पर एक स्पाइडर का टैटू बनवाया जिसमें उसने स्पाइडर के चेहरे को पुतिन के चेहरे से बदल दिया है और इस पर लिखा है- बिग ब्रदर इज वॉचिंग यू।
Suicide Plant: यह है दुनिया का सबसे जहरीला पौधा, छूने पर आत्महत्या के लिए कर देता है मजबूर
क्रिवत्सोवा ओलेसा पर रूसी सेना का अपमान करने का आरोप है। लड़की के वकील ने जानकारी दी कि उसे तीन से सात साल तक सजा सुनाई गई है, लेकिन सजा को कम कराने की कोशिश का जा रही है। फिलहाल लड़की को नजरबंद कर रखा गया है।