फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स ने होने वाली पत्नी को प्रभावित करने के लिए खींची 218 टन वजनी ट्रेन, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sun, 15 Dec 2019 05:49 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शख्स ने खींची 218 टन वजनी ट्रेन - फोटो : East2West
विज्ञापन

जहां आमतौर पर 200-300 किलो वजन उठाने में ही बड़े से बड़े पहलवानों की भी हालत खराब हो जाती है, वहीं रूस के रहने वाले एक शख्स ने 218 टन यानी एक लाख 97 हजार किलो वजनी ट्रेन खींचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। शख्स का नाम इवान सौकिन है और उन्होंने यह अनोखी उपलब्धि व्लादिवोस्तोक शहर में हासिल की है। 

विज्ञापन


इवान पूरे रूस में 'ह्यूमन माउंटेन' नाम से मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बताया कि वह इतने भारी वजन वाले ट्रेन को खींचने के लिए पिछले एक साल से तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है
कि उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी को प्रभावित करने के लिए यह ट्रेन खींची है। अब उनका अगला लक्ष्य 12 हजार 400 टन वजनी शिप को खींचना है। 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने इस तरह का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भारत के वेलु रथकृष्णन ने 18 अक्तूबर, 2003 को मलेशिया के कुआलालंपुर रेलवे स्टेशन पर दांतों से 260.8 टन वजनी दो केटीएम ट्रेनों को 4.2 मीटर तक खींचा था और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।  
विज्ञापन


इसके अलावा मध्यप्रदेश के विदिशा में रहने वाले ब्रह्मचारी आशीष भी 65 टन वजन का एक रेलवे इंजन अपने दांतों से खींच चुके हैं। वहीं, ग्वालियर की रहने वाली आरती और सविता ने भी नैरोगेज ट्रेन का इंजन खींचा था और अपना नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें