मेट्रो में लड़के ने सुरक्षाकर्मियों संग की बदतमीजी
- फोटो : एक्स
सोशल मीडिया आज के समय में लोगों के लिए मनोरंजन का बड़ा जरिया बन चुका है। हर दिन यहां अनगिनत वीडियो पोस्ट होते हैं, जिनमें से कई वीडियो वायरल हो जाते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि मेट्रो से जुड़े वीडियो भी जल्दी वायरल हो जाते हैं। इनमें कभी यात्रियों की लड़ाई देखने को मिलती है, तो कभी किसी का अजीबोगरीब व्यवहार। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक और मेट्रो सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर विवाद देखने को मिला। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह मामला दिल्ली मेट्रो से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक मेट्रो के डिब्बे में बैठा है और CISF के सुरक्षाकर्मियों से बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है। सुरक्षाकर्मी बार-बार उसे समझाने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि वह डिब्बे से बाहर चलकर बात करे, लेकिन युवक उनकी बात मानने के बजाय गाली-गलौज करने लगता है। डिब्बे में मौजूद बाकी यात्री यह नजारा चुपचाप देखते रहते हैं।
करोल बाग स्टेशन पर हो गई युवक की पिटाई
इस पूरे मामले का दूसरा वीडियो करोल बाग मेट्रो स्टेशन का है। यहां पर सुरक्षाकर्मी आखिरकार युवक को डिब्बे से बाहर निकालते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी उसे बाहर धकेलते हैं और इस दौरान युवक के साथ हाथापाई भी होती है। लोग भी इस युवक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुनाई देते हैं और कुछ यात्री उसे मारने की बात कहते नजर आते हैं। वीडियो में काफी शोर-शराबा और गाली-गलौज भी साफ सुनाई देता है।
युवक ने दी पुलिसकर्मियों को गाली
यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्हें अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया गया है। खासतौर पर एक्स प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वीडियो को @MeghUpdates नाम के अकाउंट से भी पोस्ट किया गया। इस अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "नशे में धुत व्यक्ति ने CISF जवानों को लगातार गालियां दीं। अधिकारी काफी देर तक शांत रहे, लेकिन करोल बाग स्टेशन पर कार्रवाई करनी पड़ी।"
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके थे और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं भी आ रही थीं। कई लोगों ने युवक के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि मेट्रो जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने CISF जवानों की तारीफ की कि उन्होंने धैर्य बनाए रखा और अंत तक स्थिति को संभालने की कोशिश की।