मथुरा स्टेशन पर सांप लेकर घूम रहा था इंफ्लूएंसर, प्रैंक करना पड़ा भारी
- फोटो : Instagram
Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई प्रैंक वीडियो देखे होंगे। लोग अक्सर हंसाने के लिए मजाक में प्रैंक करते हैं। लेकिन ऐसा प्रैंक नहीं करना चाहिए कि लोग डर जाएं और भगदड़ मच जाए। इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक प्रैंकस्टार का भीड़ के बीच सांप लेकर घूमने का वीडियो सामने आया है।
इसमें आप देख सकते हैं कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ के बीच में नकली सांप लेकर जा रहा है। प्रैंकस्टार की इस हरकत को देखने के बाद लोग आलोचना कर रहे हैं। इस प्रैंकस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट @prishu_superstar पर इस तरह के प्रैंक वीडियो की भरमार है। बताया जा रहा है कि वो अलग-अलग जगहों पर घूम-घूमकर स्नेक प्रैंक करता है।
अगर वो कम भीड़ वाली जगह पर प्रैंक करता है, तो नजरअंदाज किया जा सकता है। लेकिन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन वाली हो और इस तरह का प्रैंक करना पूरी तरह से गलत है। इसे कोई भी सही नहीं ठहरा सकता है, क्योंकि इस तरह के प्रैंक से भगदड़ मच सकती है।
Nostradamus: नास्त्रेदमस की कौन सी भविष्यवाणियों से डर रही है दुनिया? अगर सच हुईं तो मचेगी भयनाक तबाही
मथुरा रेलवे स्टेशन पर प्रैंकस्टार को ऐसी हरकत करना भारी पड़ गया है। रेलने ने इस प्रैंक को सख्ती से लिया है। रेलवे सेवा ने आगरा के डीआरएम को कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके बाद आरपीएफ आगरा डिवीजन ने भी मामले का संज्ञान लिया है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि उक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Iran Petrol Price: क्या है अमेरिका-इस्राइल में पेट्रोल की कीमत? ईरान में इतना सस्ता मिल रहा है तेल
मथुरा रेलवे स्टेशन पर उसने कई स्नेक प्रैंक के वीडियो बनाए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे गलत बताया है और कार्रवाई की मांग की है। एक शख्स ने लिखा है, यह कंटेंट नहीं है, बल्कि आपराधिक लापरवाही है। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर इस तरह का मजाक करना बिल्कुल गलत है।