फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आज भी 'इंसानों का खून पीने वाले ड्रैकुला' से डरते हैं लोग, बचने के लिए करते हैं ये काम

Mon, 03 Feb 2020 05:17 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
ड्रैकुला कैसल, पेन्सिलवेनिया - फोटो : Social media
आपने ड्रैकुला का नाम तो सुना ही होगा। वही ड्रैकुला जो इंसानों का खून पीता था। मशहूर लेखक ब्राम स्टोकर के उपन्यास का भयानक किरदार। चलिए आज आप को ड्रैकुला के देश की सैर पर ले चलते हैं। ड्रैकुला उपन्यास, पूर्वी यूरोप के ट्रांसिल्वेनिया इलाके पर आधारित था। वहां के एक राजा व्लाड टेपेस पर एक एतिहासिक किताब लिखी गई थी। ब्राम स्टोकर ने उसी राजा के पिता व्लाड ड्रैकुल की शख्सियत पर ड्रैकुला का किरदार रचा था। 
विज्ञापन

2 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ड्रैकुला बिल्कुल ही फंतासी किरदार था, मगर उसका डर उन्नीसवीं सदी से शुरू हुआ तो आज तक यूरोप के एक बड़े हिस्से की आबादी पर कायम है। उस दौर के ट्रांसिल्वेनिया इलाके का एक बड़ा हिस्सा आज के यूरोपीय देश रोमानिया में पड़ता है, जहां लोग आज भी ड्रैकुला और दूसरे शैतानों से डरते हैं। उनसे बचने के तरीके आजमाते हैं।  
विज्ञापन

3 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि ड्रैकुला के डर से रोमानिया के लोगों को बचाता है- लहसुन। जी हां, लहसुन की मदद से रोमानियाई लोग ड्रैकुला के डर को दूर भगाते हैं। लहसुन हिंदुस्तान के खान-पान का एक अहम हिस्सा है। कुछ लोगों के यहां तो इसके बिना खाना ही नहीं बनता। वहीं कुछ लोग धार्मिक वजह से इसे नहीं खाते। बहुत से लोगों को इसकी महक से परेशानी होती है, लेकिन ये बात सब मानते हैं कि लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

4 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोमानिया में भी लहसुन को लेकर हिंदुस्तान जैसा ही क्रेज है। यहां बड़े पैमाने पर लहसुन की खेती और इसका इस्तेमाल होता है। रोमानिया की लोक कथाओं में लहसुन को काफी अहमियत दी जाती है। ये बुरी आत्माओं से लोगों को बचाने का काम करता है। पूर्वी यूरोप में तो भूत-प्रेतों की बहुत-सी लोक कथाएं हैं। इन सभी कहानियों में नापाक रूहों से निजात का जरिया लहसुन को बताया गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
रोमानिया - फोटो : Pixabay
रोमानिया में तो सदियों से ये माना जाता रहा है कि अगर आपके घर पर किसी तरह की कोई परेशानी है, तो अपने घर में लहसुन रख लीजिए, आपकी तमाम दिक्कतें दूर हो जाएंगी। यहां के लोग घर के दरवाजों और खिड़कियों पर लोग लहसुन की मालाएं बनाकर लटकाते हैं, ताकि बुरी आत्माओं से उनकी हिफाजत होती रही। खांसी-नजले जैसी बीमारियां ठीक करने में भी लहसुन काफी कारगर होता है। 
विज्ञापन

6 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
रोमानिया के किसान अपनी गायों की सींगों पर लहसुन का लेप लगाकर उनकी हिफाजत करते हैं। मान्यता है कि तमाम बुरी आत्माएं, बच्चों को दूध पिलाने वाली मांओं और गायों का दूध पीती हैं। गाय यहां के किसानों की रोजी-रोटी का जरिया है। लिहाजा वो लहसुन के टोटके से अपनी गायों की हिफाजत करते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
पूरे रोमानिया राज्य में लहसुन का जमकर इस्तेमाल होता है। यहां किसी भी खाने का तसव्वुर बिना लहसुन के होता ही नहीं। दही और सूरजमुखी के फूलों के तेल से लहसुन की कई तरह की चटनियां तैयार की जाती हैं। मछली से बने पकवानों में बराबर मात्रा में लहसुन डाला जाता है। रोमानिया के लोग लहसुन की चटनी रोटी पर लगाकर खाना भी खूब पसंद करते हैं। रोमानिया के लोग मानते हैं कि लहसुन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने से सेहत भी ठीक रहेगी और बुरी आत्माओं से भी महफूज रहेंगे। 

8 of 11
लहसुन की खेती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Flickr
रोमानिया में लहसुन की मांग ज्यादा है। लिहाजा इसकी पैदावर भी खूब है। बड़े पैमाने पर किसान इसकी खेती करते हैं। यहां के बोटोसानी इलाके की करीब 40 फीसदी आबादी लहसुन की खेती करती है। कोपलाऊ इलाके में पैदा होने वाला लहसुन तो दुनिया भर में मशहूर है। रोमानिया में लोग सूप भी चाव से पीते हैं। वेज हो या नॉन-वेज, हर तरह के सूप में लहसुन का खूब इस्तेमाल होता है। इसके अलावा सुअर के मांस से तैयार होने वाली सॉसेज भी लोग खूब शौक से खाते हैं। इन सभी में अहम हिस्सा होता है लहसुन, जो जायके को बेहतर बनाने का काम करता है। 

9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोमानिया के लोग लहसुन को एक एंटी-बायोटिक के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं। असल में लहसुन में पाया जाने वाला केमिकल एलिसिन एक ताकतवर एंटीबायोटिक है। इसमें पेनिसिलिन जैसी खूबियां होती हैं। मौसमी बुखार दूर करने में लहसुन काफी कारगर होता है। रोमानिया में लहसुन के इस्तेमाल के बहुत से पारंपरिक तरीके हैं, जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं। 

10 of 11
रोमानिया गार्लिक फेस्टिवल - फोटो : Social media
रोमानिया में शादी-ब्याह से लेकर जीने-मरने तक अदा की जाने वाली रस्मों में लहसुन का इस्तेमाल जरूर होता है। यहां तक कि बुद्धिजीवी और तरक्कीपसंद माने जाने वाले लोग भी लहसुन को बहुत पवित्र मानते हैं। उसकी जादुई खासियतों को दिल से क़ुबूल करते हैं। अब तो रोम में गार्लिक फेस्टिवल की भी शुरूआत हो गई है। पिछले सात-आठ सालों से सितंबर महीने में इस फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। फेस्टिवल में जितने भी खाने परोसे जाते हैं वो सभी लहसुन से बने होते हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोमानिया में बुरी आत्माएं लहसुन की महक से जाती हैं या नहीं, कहना मुश्किल है, लेकिन यहां के लोगों की जिंदगी में लहसुन का बहुत अहम रोल है। फिर चाहे वो यहां की लोक कथाएं हो, खान-पान हो या दवाएं। तो, अगली बार आप रोमानिया जाएं और ड्रैकुला से डर लगे, तो लहसुन को साथ रखिएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें