Rishikesh Rafter Rescues Tourist Viral Video: ऋषिकेश भारत का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय रिवर राफ्टिंग डेस्टिनेशन है। यहां गंगा नदी की लहरों पर राफ्टिंग करने के लिए बड़ी सख्यां में देश-विदेश से लोग आते हैं। रिवर राफ्टिंग काफी रोमांचक होती है, लेकिन अगर सही सावधानी न बरती जाए तो यह जानलेवा भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर ऋषिकेश से एक टूरिस्ट के रेस्क्यू का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक टूरिस्ट को पानी में डूबता देख टूर गाइड और रॉफ्टर अपनी पूरी ताकत लगाकर उस तक पहुंचता है और उसकी जान बचाने की कोशिश करता है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स रॉफ्टिंग करते हुए रेस्क्यू के लिए बढ़ रहा है, जिसका नाम रोहित लखेरा है। रोहित ऋषिकेश में एक टूर गाइड और रॉफ्ट गाइड है। जब उसकी नजर पानी में डूब रहे एक सैलानी पर पड़ती है, तो अपनी बोट को पूरी ताकत के साथ भगाता है और उस डूब रहे टूरिस्ट की जान बचाने के लिए उस तक पहुंच जाता है। बेशुध नजर आ रहा सैलानी उसकी नाव पकड़कर सहारा लेने की कोशिश करता है। मगर उसकी बोट सिर्फ एक व्यक्ति का भार सहने के काबिल होती है।