फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जब्त किया 50 लाख रुपये की कीमत वाला अनोखा सांप, अंतरराष्ट्रीय बाजार में है भारी मांग

Tue, 05 Nov 2019 02:13 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रेड सैंड बोआ सांप - फोटो : Social media
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से अनोखा सांप जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। रेड सैंड बोआ नाम के इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
दरअसल, रेड सैंड बोआ सांपों की एक संरक्षित प्रजाति है, जिसकी खरीद और बिक्री प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में धड़ल्ले से इसका व्यापार होता है। पुलिस सहायक निरीक्षक नीलेश राणे के मुताबिक, इस सांप को नवी मुंबई के पनवेल इलाके के पास लगे एक वन्यजीव बाजार से उस वक्त जब्त किया गया, जब 20 वर्षीय जाधव नाम का व्यक्ति इसे बेचने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में जाधव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
रेड सैंड बोआ सांप की खासियत है कि इसके अंदर जहर नहीं होता और इसका आकार भी अन्य सांपों के मुकाबले कुछ अलग ही होता है, यानी इसके सिर और पूंछ दोनों गोल होते हैं, जिसे देखने पर ऐसा लगता है जैसे इसके दोनों तरफ मुंह हों। चूंकि यह सांप काफी मोटे होते हैं, इसलिए ये धीरे चलते हैं और अक्सर रात में ही बाहर निकलते हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
इस सांप की एक और खास बात है कि यह जमीन के अंदर बिल बनाकर नहीं रहता, बल्कि चूहों के बिल में घुस जाता है और उसे ही अपना घर बना लेता है। रेड सैंड बोआ छोटे-छोटे जीवों को तो खाता हीहै, साथ ही साथ यह दूसरे सांपों को भी अपना भोजन बना लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि मादा रेड सैंड बोआ एक बार में कम से कम छह बच्चों को जन्म देती है। इस प्रजाति के सांपों का इस्तेमाल दवाओं और सौंदर्य के प्रसाधनों को बनाने में किया जाता है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी भारी मांग है। इस सांप को जादू-टोने में इस्तेमाल किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें