फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इस राजस्थानी शख्स के बादाम दूध बनाने का अंदाज हुआ वायरल, देखकर डॉली चायवाला को भूल जाएंगे

Sun, 25 May 2025 05:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में यह शख्स पारंपरिक राजस्थानी कपड़ों में किसी समारोह में मेहमानों को अनोखे तरीके से बादाम दूध परोस रहा है। वह एक घूमने वाली कुर्सी पर बैठा है और एक जग से दूसरे जग में दूध को हवा में घुमाकर डाल रहा है।
विज्ञापन
राजस्थानी शख्स के बादाम दूध बनाने का अंदाज हुआ वायरल - फोटो : Instagram/@midhu._.sunil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: नागपुर के मशहूर डॉली चायवाला अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है। डॉली चायवाला ने चाय बेचने के अपने अतरंगी अंदाज और फैशन सेंस से सोशल मीडिया पर छा गया था। उसे लोगों का खूब प्यार मिला। लेकिन अब डॉली को टक्कर देने के लिए बाजार में अब एक असली टैलेंट आ गया है, जिसकी प्यारी मुस्कान और अंदाज ने लोगों का जीता लिया है। 

विज्ञापन


लोगों के बीच राजस्थानी पहनावा और संस्कृति लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। राजस्थान की म्यूजिक से लेकर सादगी तक, सब लोगों के दिल को जीत लेती है। अक एक राजस्थानी आदमी का बादाम दूध परोसने का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को आकर्षित कर रहा है। 

वीडियो में यह शख्स पारंपरिक राजस्थानी कपड़ों में किसी समारोह में मेहमानों को अनोखे तरीके से बादाम दूध परोस रहा है। वह एक घूमने वाली कुर्सी पर बैठा है और एक जग से दूसरे जग में दूध को हवा में घुमाकर डाल रहा है। यह देखकर लोगों को हैरानी होती है, तो वहीं दूसरी ओर अपनी ही धुन में मग्न शख्स की मुस्कान लोगों का जी रही है। 
विज्ञापन




दुनिया में ऐसे परमाणु विस्फोट से मचेगी तबाही, लिविंग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @midhu._.sunil नाम के अकाउंट ने वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडयो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 

Video: कोबरा की आंखों में आंखें डालकर घूर रहे थे दादा जी, फिर हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

कई लोगों ने इस व्यक्ति के हुनर और मेहनत की तारीफ की है। खौलते हुए दूध के साथ ऐसा कर्तब करना वाकई काफी टैलेंट और टाइमिंग का काम है। कई लोगों ने  शख्स की तुलना नागपुर के मशहूर डॉली चायवाला से की है, जो अपनी खास चाय बनाने की अतरंगी अंदाज के लिए फेमस है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें