सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ सोनम गुप्ता की बेवफाई वाला नोट
- फोटो : X
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। पति की हत्या का बेहद गंभीर आरोप पत्नी सोनस पर लगा है। इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। मेघालय पुलिस ने दावा किया है कि सोनम और राज कुशवाहा के संबंधों की वजह से राजा रघुवंशी की हत्या कराई गई और इसमें भाड़े के हत्यारे भी शामिल हैं। अभी भी मामले की जांच चल रही है। लेकिन राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी सोनम का नाम आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
सोनम गुप्ता का नाम आपको तो बखूबी याद होगा। वही सोनम गुप्ता जो एक समय भारत के 10 रुपये के नोट पर वायरल हो गई थी और उस पर बेवफाई का आरोप था। अब एक बार फिर सोनम गुप्ता बेवफा है वाले मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
साल 2016 में एक 10 रुपये का नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस पर लिखा था, सोनम गुप्ता बेवफा है। उस समय यह नोट देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। इस नोट ने सोशल मीडिया पर मीम्स बाढ़ ला दी थी। नोटबंदी के दौरान यह संदेश 2000 रुपये के नए नोट पर भी लिखा वायरल हुआ था। अब नौ साल बाद यह एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार राजा रघुवंशी की सनसनीखेज हत्याकांड के बाद।
Viral Video: ट्रेन में 90 रुपये का बिल देकर 100 रुपये चार्ज कर रहा था वेंडर, ओवर चार्जिंग देख भड़का पैसेंजर
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी शादी के 10 दिन बाद हनीमून पर मेघालय गए थे। 23 मई 2025 को वेई सॉडोंग फॉल्स के पास राजा का शव एक गहरी खाई में बरामद किया गया था।
अब इस मामले में मेघालय पुलिस ने चौंकाने वाला दावा किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया, जबकि अन्य आरोपियों को इंदौर और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
Video: खाना देने के लिए मगरमच्छों के झुंड में पहुंच गया शख्स, फिर जो हुआ वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। जहां लोग "सोनम गुप्ता बेवफा है" के पुराने ट्रेंड को जोड़कर सोनम रघुवंशी को निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक शख्स ने लिखा है, 2016 में 10 रुपये के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा थी, आज सोनम रघुवंशी ने इसे सच कर दिखाया है।