Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जानवरों के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इस बीच एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व कहा है। जहां हर दिन बाघ समेत वन्यजीवों के दीदार के लिए सैलानी पहुंचते हैं।
यहां पर कभी नहर में तैरता बाघ तो कभी भालू की मौजूदगी दिखती है। शनिवार को ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर सैलानी सहम गए। यह वीडियो काफी हैरान करने वाला है। इसे देखने के बाद किसी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल, जंगल सफारी के दौरान सैलानियों की नजर चीतल को लपेटे अजगर पर पड़ी तो दंग रह गए। शिकार में सफलता पाने के लिए अजगर चीतल को जकड़कर निगलने की मशक्कत में जुटा था। चीतल मर चुका था। काफी देर तक इस नजारे को सैलानी देखते रहे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो वायरल हो रहा है।
Top 5 Predictions for 2025: साल 2025 की 5 ऐसी डरावनी भविष्यवाणियां, जिनसे खौफ में है पूरी दुनिया
इस लिंक पर क्लिक कर देखें वायरल वीडियो
बताया जा रहा है कि अजगर पूरे चीतल को निगल गया। सैलानियों ने इस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वायरल हो रहा है।
Video: मासूम बच्ची ने घूंघट ओढ़कर किया बेहद खूबसूरत डांस, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
जंगल मार्ग पर आराम करता दिखा बाघ
शुक्रवार रात पीटीआर के जंगल मार्ग पर बाघ को आराम फरमाता देख राहगीर रोमांचित हो गए। कार सवार लोगों ने सड़क पर बैठे बाघ का वीडियो बना लिया। बाघ काफी देर तक सड़क के किनारे बैठा रहा। वाहनों की लाइट पड़ने पर उठकर वहां से चला गया। बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पूर्व भी बाघ के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।