क्यों दूसरे देश में पुतिन का मल तक नहीं छोड़ते बॉडीगार्ड, क्या है 'पूप सूटकेस' का रहस्य?
- फोटो : एएनआई (फाइल)
रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि यह अनोखा इंतजाम इसलिए जाता है ताकि किसी भी विदेशी ताकत को पुतिन की सेहत से जुड़ी गोपनीय जानकारी न मिल पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की फेडरल प्रोटेक्शन सर्विस इस काम को संभालती है। उनके मुताबिक, पुतिन के बॉडीगार्ड्स खास बैग्स में उनका वेस्ट इकट्ठा करते हैं और उसे ब्रीफकेस में बंद कर रूस वापस ले जाते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वियना दौरे के समय पुतिन ने पोर्टेबल टॉयलेट का इस्तेमाल किया था और उस दौरान भी उनकी पॉटी को रूस वापस भेजा गया था। बताया जाता है कि यह व्यवस्था कोई नई नहीं है, बल्कि 1999 से लागू है, जब पुतिन पहली बार सत्ता में आए थे।