पंजाब का चैंपियन भैंसा चोरी, ढूंढने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम
- फोटो : AI
पंजाब के कपूरथला जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिले काला संघिया में बीते कई दिनों से रात के समय लोगों की भैंस चोरी होने का सिलसिला जारी है। अब बीती रात एक खूह से भैंसा चोरी हो गया। मालिक कमलजीत सिंह को सुबह जानकारी मिली कि उनका भैंसा चोरी हो गया है, तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है और अपने राजा (झोटे का नाम) को ढूंढने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इसके कारण पोस्ट वायरल हो गई है।
बताया जा रहा है कि काला संघिया में खूह पर रखे पशुओं में से राजा नाम के झोटे (भैंसा) को चोरों ने चोरी कर लिया। भैंसे के मालिक कमलजीत सिंह का कहना है कि वह पंजाब के गांवों में होने वाली हल्ट दौड़ में काफी मशहूर था। बीते 10 वर्षों से हाल्ट दौड में लगातार विजेता रहा है। बीती रात उसे चोर चुरा ले गए। ढूंढने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने भैंसे का पालन पोषण बच्चों की तरह किया था।
डेढ वर्ष की उम्र से ही हाल्ट दौड़ में हिस्सा ले रहा था राजा
भैंसे के मालिक ने बताया कि डेढ़ वर्ष की उम्र से ही उसे हाल्ट दौड़ प्रतियोगिता में शामिल किया था। वह प्रतियोगिता में शामिल होता था तो उसके कद काठ को देखकर लोग चौंका जाते थे। अब वह 19 साल का हो गया था। उसने पंजाब के कई गांवों में हाल्ट दौड़ में अपना बेहतरनी प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। खाने में उसे देसी घी व दूध दिया जाता था। उसकी कीमत 35 लाख रुपये आंकी जा चुकी है। कमलजीत सिंह उसका बहुत ध्यान रखते थे। उन्होंने कहा कि मेरे मन में कभी उसे बेचने का ख्याल नहीं आया।
पैरालिसिस का मरीज बनकर मांग रहा था भीख? इंजेक्शन देखते ही लगा दी ऐसी दौड़, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
चलती ट्रेन के गेट पर लटककर सफर कर रहे थे यात्री, नीचे खड़े कुत्तों ने जो किया उसे देख छूट जाएगी हंसी
2027 में हो जाता रिटायर्ड
मालिक ने काला संघिया में होने वाली हाल्ट दौड़ में शामिल होने के बाद उसे रिटायर्ड करना था। उनका कहना है कि काफी साल से उसने पंजाब में अपनी पहचान बनाई थी और साथ ही हमारी भी पहचान बना दी थी।