जमीन से टकराते ही विमान बना आग का गोला, भयानक हादसे का लाइव वीडियो वायरल
- फोटो : AI
Private Plane Crash: सोशल मीडिया पर दिल को दहला देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। डोमिनिकन रिपब्लिक में घटी एक घटना का यह वीडयो है। यहां पर एक निजी विमान अचानक हवा में बेकाबू हो गया और नीचे जमीन पर गिर गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। हादसे का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस का विषय बन गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक छोटा निजी विमान अपनी रूटीन उड़ान पर था। सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक आसमान में ही विमान का संतुलन बिगड़ने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि विमान हवा में लड़खड़ाने लगता है। पायलट ने विमान को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया।
जोरदार धमाके के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए
संतुलन खोने के बाद विमान तेजी से जमीन पर गिर गया। चश्मदीदों ने बताया कि यह सभी इतना तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। एक खुले स्थान पर विमान क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा विमान आग के गोले में बदल गया। हादसे के बाद चारों तरफ धुंआ फैल गया और चीख पुकार मच गई।
Video: मास्टर जी ने पूछा- स्कूल बंद हो जाएगा तो कहां जाओगे? बच्चे का जवाब हुआ वायरल, मासूमियत ने जीता दिल
इस दर्दनाक हादसे में मुख्य पायलट और को-पायलट दोनों की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने इस हादसे की पुष्टि की है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Viral: चलती थार की छत पर बारातियों के स्टंट का वीडियो वायरल, निकाह बार-बार नहीं होता कहने वाला दूल्हा गिरफ्तार
कैमरे में कैद हुआ भयानक हादसा
हादसे के समय वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिर्फ कुछ सेकेंड में विमान आग का गोल बन जाता है।