फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दूध की जगह नवजात को पिला दी कोकीन, फिर क्या हुआ?

Wed, 29 Jun 2016 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
मां क्रिस्टीन और पिता सोम सेलियेस - फोटो : dailymail
विज्ञापन
26 वर्षीय एक मां को अपने बच्चे को स्तनपान कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल मामला यह है कि अमेरिका के एरिजोना की रहने वाली मां ने अपने बच्चे को कोकीन का नशा करके दूध पिलाया था। क्रिस्टीन सोरिच और उनके पति सोम लिसेयिस दोनों टीवी रिपोर्टर हैं। पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को ही कोकीन लेने सहित तीन अन्य आपराधिक मामलों में हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि 26 वर्षीय क्रिस्टीन ने कोकीन के नशे में अपनी बेटी को ब्रेस्ट फीड कराया था। जिसकी वजह से बेटी के शरीर में भी मां का दूध की वजह से कोकीन चला गया। केजीयूएन-टीवी की रिपोर्ट रह चुकीं क्रिस्टीन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी को स्तनपान कराने से पहले इस तरह का ड्रग लिया है।

दूध पिलाते हुए जब बच्ची हिली नहीं और उसने हाथ-पैर ढीले छोड़ दिए तो मां-बाप बच्ची को ऑरो वैली के अस्पताल लेकर गए। दा ट्यूस्कन वीकली के मुताबिक टेलीविजन पर्सनैलिटी ने बताया बच्ची अचेत हो गई थी और उसके आंखें भी एक जगह नहीं ठहर रही थीं।
विज्ञापन

मां-पिता ने बच्ची का ब्लड टेस्ट कराने से किया इंकार

अभी भी अस्पताल में है बच्ची - फोटो : dailymail
मां-बाप जब बच्ची को अस्पलात लेकर गए तो डाक्टर ने बच्ची का ब्लड चेकअप करने के लिए कहा इस पर दोनों ने डाक्टर से ब्लड टेस्ट करने से मना कर दिया। डाक्टर से मना बल्ड टेस्ट के लिए मना करने के बाद दोनों बच्ची को अन्य जगह ट्रांस्फर करने पर राजी हो गए।

इसके बाद बच्ची को ऐम्बुलेंस से अन्य डायमंड चिल्ड्रन अस्पताल पहुंचा गया। वहां जाने के बाद दोनों ने डोक्टरों का सहयोग नहीं किया और बच्ची का टेक्सीकोलॉजी टेस्ट कराने से इंकार कर दिया। आखिरकार डाक्टरों ने अस्पताल के अन्य स्टाफ और चाइल्ड वेल्फेयर अधिकारियों की मौजूदगी में बच्ची का यूरिनएनालिसस और टोक्सीकोलॉजी टेस्ट किया।

टेस्ट में पता चला कि बच्ची के शरीर में कोकीन है। एरिजोना डेली स्टार के अनुसार एक डिटेक्टिव ने रिपोर्ट में लिखा है,'इस बात पर गौर किया जाना चाहिए कि माता-पिता ने अस्पताल के स्टाफ को बताया कि क्रिस्टीन ने रात में कोकेन लिया था। और अस्पताल में आने के बाद भी बच्चे को दूध पिलाया था। हालांकि शुरू में 26 वर्षीय बच्ची की मां क्रिस्टीन कोकीन लेने से इंकार करती रही।'
विज्ञापन

मुझे क्या पता था बच्ची की तबीयत खराब हो जाएगी

क्रिस्टीन और सोम लिसेयिस - फोटो : dailymail
बाद में पुलिस को क्रिस्टीन ने बताया कि उसने अपने पति के साथ ऑरो वैसी के घर में कोकेन लिया था। ट्यूस्कन वीकले के मुताबिक क्रिस्टीन ने बताया,'मुझे लगा 12 घंटे बीत जाने के बाद अगर बच्ची को दूध को पिलाऊंगी तो कोई असर नहीं होगा।'

ऑरो वैली के पुलिस डिपार्टमेंट ने क्रिस्टीन के पति सोम लिसेयिस का भी ब्लड टेस्ट कराया तो उनके शरीर में कोकीन पाया गया। 42 वर्षीय सोम टीवी के एक जाने माने क्राइम रोपोर्टर रहे हैं। सोम ने पुलिस को बताया हर छह हफ्ते में हम ड्रग्स लेते हैं। और 4 महीने पहले जब हमारी बेटी पैदा हुई तबसे मेरी बीवी ने कोकेन लेना शुरू किया है।

पुलिस ने सर्च वॉरंट में घर की तलाशी ली तो उनके घर से 1.59 ग्राम कोकीन पाया गया। बच्ची की अभी तबीयत में सुधार हो रहा है और उसे पूरी तहर स्वस्थ्य होने तक राज्य के अधिकरियों की निगरानी में रखा जाएगा। क्रिस्टीन औ सोम के अटॉर्नी माइकल पिकेरेटा ने कहा दोनों ने इस घटना से जिंदगी का बहुत बड़ा सबक सीखा है और उन्हें अपनी गलती का भी अहसास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें