लाइव रिपोर्टिंग के दौरान का यह नजारा ऐसा था, जिसे देखकर स्टूडियो में मौजूद एंकर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपोर्टर कैमरे के सामने कहता नजर आता है कि 'हमारे साथ एक समस्या हो गई है। यहां एक सूअर है जो हमारा पीछा नहीं छोड़ रहा है। मैं एक जगह खड़ा नहीं हो पा रहा हूं, क्योंकि यह मुझे काट रहा है।'
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे देखकर खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं। 26 नवंबर को ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो को अब तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि कई लोगों ने इसपर तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं।