10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल के दाम
केंद्र सरकार ने 10 दिनों लगातार चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बार-बार बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार पर व्यंग करते हुए मीम्स बना रहे हैं। 10 दिन पहले 15 मई को पेट्रोल की कीमत करीब 94.77 रुपये प्रति लीटर थी, तो वहीं डीजल के दाम करीब 87.67 रुपये प्रति लीटर थे। एक बार फिर दाम बढ़ने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये के पार पहुंच चुकी हैं, जबकि डीजल भी अब 95 रुपये से ज्यादा हो गया है।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फिल्म पीपली लाइव का प्रसिद्ध गाना सखी, सैंया तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात है, शेयर किया है और मौजूदा हालात पर तंज कसा है।
Viral: मां-बेटी के कलेश का वीडियो हुआ वायरल, पढ़ाई को लेकर हुई बहस ससुराल तक पहुंची, भाई करता रहा ये काम
एक यूजर ने राजपाल यादव के फिल्म की एक सीन को शेयर किया है। इसमें वो साइकिल की बैकसीट पर कार का दरवाजा लेकर बैठे हैं।
Weird News: तीसरे विश्व युद्ध के बाद कैसी दिखेगी दुनिया? 2050 से लौटकर आए शख्स ने बताई डरावनी कहानी!
एक अन्य ने शिवाजी-द बॉस फिल्म के एक सीन को शेयर किया है, जिसमें रजनीकांत का किरदार अपनी पसंदीदा गाड़ी को बेच देता है। इसे पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों से जोड़ा गया है।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ हुआ है। इसका पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर नजर आने लगा है। विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यह संघर्ष सिर्फ युद्ध वाले इलाकों को प्रभावित नहीं करेगा, बल्कि दुनिया भी प्रभावित होगी। भारत में भी इसका असर देखनो को मिल रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों की चिंता बढ़ गई है। देश में महंगाई को चर्चा होने लगी है। चार साल तक तेल की कीमते लगभग स्थिर थीं, जिसके बाद कंपनियों ने पहली बार 15 मई 2026 को ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी की थी।