फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GT: तीन बार क्वालिफायर-1 खेल चुकी है आरसीबी, दमदार रहा है रिकॉर्ड, पांचवीं बार मिलेगा फाइनल का टिकट?

Mon, 25 May 2026 03:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में शानदार रहा है। टीम अब क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके होंगे। आइए जानते हैं कि आरसीबी का क्वालिफायर-1 में रिकॉर्ड कैसा रहा है...
विज्ञापन
आरसीबी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मंगलवार को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदरेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आरसीबी का रिकॉर्ड क्वालिफायर-1 खेलते हुए शानदार रहा है। आरसीबी ने इससे पहले तीन बार क्वालिफायर-1 का टिकट हासिल किया है। 
विज्ञापन

आरसीबी का क्वालिफायर-1 में रिकॉर्ड
  • साल 2011 में आरसीबी क्वालिफायर-1 में पहुंची थी, लेकिन उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 
  • इसके बाद 2016 में टीम ने टॉप 2 में रहते हुए क्वालिफायर-1 का टिकट कटाया था। आरसीबी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वालिफायर-1 में गुजरात लांयस को मात दी थी।
  • तीसरी बार आरसीबी ने क्वालिफायर-1 पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में खेला था और रजत पाटीदार की अगुआई में टीम ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया था। 
  • आरसीबी तीन बार क्वालिफायर-1 में पहुंची है, जिसमें से टीम ने दो बार जीत का स्वाद चखा है, तो एक दफा हार का सामना करना पड़ा है।

चार बार फाइनल में पहुंची है आरसीबी
आरसीबी ने आईपीएल में अब तक चार बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन टीम सिर्फ एक बार ही खिताब को अपने नाम कर सकी है। पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। आईपीएल 2026 में भी टीम ने अब तक शानदार क्रिकेट खेली है। आरसीबी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही इस सीजन काफी संतुलित दिखाई दी है।
विज्ञापन

अंक तालिका में शीर्ष पर रही आरसीबी
मौजूदा सीजन में गत चैंपियन आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने ग्रुप चरण में अपना दबदबा दिखाया और अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए वह क्वालिफायर-1 में पहुंची है। शीर्ष क्रम में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन दमदार रहा है। खासतौर पर विराट कमाल की लय में दिखाई दिए हैं और वह इस सीजन 557 रन बना चुके हैं। वेंकटेश अय्यर ने भी प्लेइंग इलेवन में आने के साथ ही बल्ले से छाप छोड़ी है। कप्तान रजत पाटीदार मुश्किल हालातों में टीम के अहम बल्लेबाज साबित हुए हैं। वहीं, फिनिशर की भूमिका को टिम डेविड ने बखूबी निभाया है। भुवनेश्वर कुमार की अगुआई में आरसीबी का गेंदबाजी आक्रमण भी लय में दिखाई दिया है। भुवनेश्वर आईपीएल 2026 में 24 विकेट निकाल चुके हैं। जोश हेजलवुड और रसिख सलाम ने उनका अच्छा साथ निभाया है। वहीं, स्पिन विभाग में सुयश और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी असरदार साबित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें