फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'इसी को कहते हैं मानवता...', उफनती नदी के बीच फंसा था शख्स, लोगों ने जान पर खेलकर बचाई जान

Sun, 31 Aug 2025 01:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह दिल छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स की जान बचाते हुए लोग दिख रहे हैं, जो तेज बहाव वाली नदी में फंसा हुआ था। वीडियो में एक शख्स नदी के बीच फंसा हुआ था
विज्ञापन
उफनती नदी के बीच फंसा था शख्स, लोगों ने जान पर खेलकर बचाई जान - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: देश में जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक भारी बारिश के बाद नाले और नदियां उफान पर हैं। बारिश के बाढ़ की कई भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें कई वीडियो डराने वाले हैं, तो कई दिल छू लेने वाले हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि अभी भी मानवता जिंदा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह दिल छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स की जान बचाते हुए लोग दिख रहे हैं, जो तेज बहाव वाली नदी में फंसा हुआ था। वीडियो में एक शख्स नदी के बीच फंसा हुआ था। शख्स ने नदी पर बने पुल के खंभे को पकड़ रखा था, जिसके कारण पानी का तेज बहाव उसे बहा नहीं पाया है। 

नदी में पानी का बहाव इतना तेज है कि देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, लेकिन शख्स पुल के खंभे के सहारे खड़ा रहा है। इसके बाद पुल से जाते समय लोगों की नजर शख्स पर पड़ी, तो लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए शख्स को बचाया। अब यह मानवता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन




Viral Video: बच्चे को अपना शिकार बना रही थी शेरनी, तभी आई मम्मी जिराफ और दी ऐसी पटखनी की दुम दबाकर भागी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी में बह रहे तेज पानी के बीच शख्स पुल के खंभे को पकड़कर खड़ा है। लोगों ने बचाने के लिए पुल से नीचे रस्सी फेंका और फिर शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लेता है। इसके बाद लोगों ने उसे पुल पर खींच लिया और उसकी जान बच गई। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Viral Video: पहले कटा 20 हजार रुपये का चालान फिर भी नहीं सुधरी लड़की, बाइक पर करने लगी जानलेवा स्टंट

वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, तो वहीं करीब 10 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, इसी को कहते हैं मानवता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें