चीन से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी के साथ-साथ हंसी से भी भर दिया है। इस वीडियो में भूकंप के झटकों के बीच का एक ऐसा नजारा दिखा, जो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। भूकंप जैसी खतरनाक स्थिति में लोग आमतौर पर घबराकर सुरक्षित जगह की ओर भागते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक चीनी लड़के का बर्ताव हर किसी को हैरान कर कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि जैसे ही भूकंप के झटके शुरू हुए आसपास मौजूद लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। कुछ लोग खिड़कियों और दरवाजों की ओर भागते दिखे तो कई लोग टेबल और कुर्सियों के नीचे छिपने की कोशिश करने लगे। वहीं, इस पूरे अफरातफरी के माहौल के बीच एक छोटा बच्चा ऐसा भी था, जिसके लिए भूकंप से ज्यादा जरूरी उसकी खाने की थाली थी।
भूकंप के दौरान खाने की प्लेट लेकर भागा लड़का
भूकंप के कंपन के बीच यह बच्चा तेजी से अपनी सीट से उठा और वहां से भागने के बजाय सीधा अपने खाने की प्लेट की तरफ दौड़ पड़ा। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस बच्चे और उसके खाने के बीच कोई भी चीज फिर चाहे वो भूकंप ही क्यों न हो आड़े नहीं आ सकती। यह नजारा इतना मजेदार था कि जिसने भी यह वीडियो देखा, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया।
वीडियो पर लोगों ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे खाने के लिए सच्चा प्रेम बता रहा है तो कोई कह रहा है कि भूख सबसे बड़ा डर है। कई लोगों ने इस लड़के की लगन की तारीफ करते हुए मीम और मजेदार कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा, “कहते हैं कि भूख सबसे बड़ा भय मिटा देती है, और यह बच्चा इसका जीता-जागता उदाहरण है।” हालांकि, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस वीडियो को लेकर चिंतित भी नजर आए और उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती हैं। भूकंप जैसे हालात में बच्चों को खुद की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है, ताकि वो ऐसे हालात में सही फैसले ले सकें। वहीं, कई लोगों ने इस मौके को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए लिखा कि बच्चे की फूड के प्रति निष्ठा वाकई काबिल-ए-तारीफ है।