फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: 1.34 लाख रुपये दो, चाभी अभी मिलेगी! मुंबई में किराए का घर दिलाने के नाम पर ब्रोकर हुआ रफूचक्कर

Thu, 18 Dec 2025 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पीड़ित युवती प्रकृति तोमर लंबे समय से मुंबई में किराए का घर तलाश रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे ब्रोकर से हुई, जिसने भरोसा जीतकर उन्हें झांसे में ले लिया।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्रामprakriti_tomer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई जैसे बड़े शहर में किराए का घर ढूंढना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। यहां हर कोई बेहतर जगह, सही बजट और सुरक्षित माहौल चाहता है। लेकिन इसी जरूरत का फायदा उठाकर कुछ लोग दूसरों को ठगने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की को घर की तलाश भारी पड़ गई और वह करीब डेढ़ लाख रुपये गंवा बैठी। अब वह सदमे में है, लेकिन अपनी आपबीती शेयर कर दूसरों को सतर्क करना चाहती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पीड़ित लड़की का नाम प्रकृति तोमर बताया गया है। वह काफी समय से मुंबई में किराए का घर ढूंढ रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक ब्रोकर से हुई, जिसने खुद को बेहद भरोसेमंद दिखाया। ब्रोकर ने प्रकृति और उनके दोस्त को यह यकीन दिलाया कि वह जिस बिल्डिंग में घर दिखा रहा है, उसी में वह खुद भी रहता है। ऐसा कहकर उसने भरोसा जीतने की पूरी कोशिश की।




ब्रोकर ने लड़की को दिया धोखा
ब्रोकर ने सिर्फ बातों से ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से भी भरोसा जमाया। उसने अपने बच्चों को उसी बिल्डिंग से बाहर निकलते और वहां खेलते हुए दिखाया। इतना ही नहीं, आसपास के दुकानदारों और वेंडर्स से भी ऐसे बात की, जैसे वह उन्हें पहले से जानता हो। इन सब हरकतों से प्रकृति को लगा कि ब्रोकर सच बोल रहा है और मामला सुरक्षित है।
विज्ञापन


इतने पैसों की कर दी ठगी
कुछ दिनों तक घर दिखाने और बातचीत के बाद ब्रोकर ने चाबी देने का वादा किया। उसने कहा कि अगर वे जल्द पैसे दे दें, तो घर फाइनल हो जाएगा। इसी भरोसे में आकर प्रकृति और उनके दोस्त ने ब्रोकर को कुल 1.34 लाख रुपये दे दिए। इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट और अन्य चार्ज बताए गए थे। लेकिन पैसे मिलने के बाद ब्रोकर का रवैया बदलने लगा।

लड़की ने दर्ज कराई एफआईआर
कुछ समय बाद ब्रोकर ने फोन उठाना बंद कर दिया। जब संपर्क हुआ भी तो वह टालमटोल करने लगा। धीरे-धीरे यह साफ हो गया कि उनके साथ धोखा हो चुका है। न तो घर मिला और न ही पैसे वापस आए। इस ठगी से प्रकृति मानसिक रूप से काफी परेशान हो गईं। प्रकृति ने इस मामले में ब्रोकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई या राहत नहीं मिली है। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपनी पूरी कहानी सोशल मीडिया पर साझा की, ताकि बाकी लोग इस तरह की धोखाधड़ी से बच सकें।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने लिखा कि मुंबई में ब्रोकरों से सावधान रहना बेहद जरूरी है। कुछ लोगों को फिल्म ‘खोसला का घोसला’ की याद आ गई, जबकि एक यूजर ने मजाक में लिखा कि ये ब्रोकर तो बड़े-बड़े खिलाड़ियों को भी खेला देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें