फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: थके कैब ड्राइवर के लिए यात्री ने संभाली स्टीयरिंग, एक छोटी-सी मदद ने जीता इंटरनेट का दिल

Mon, 14 Sep 2026 10:41 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर और यात्री का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ड्राइवर को थका हुआ देखकर यात्री उसकी मदद के लिए आगे आता है और फिर कुछ ऐसा करता है जिसे देख लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
थके कैब ड्राइवर की मदद करता यात्री - फोटो : @travellermishra_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायरल वीडियो न्यूज इन हिंदी: जरूरत के समय किसी व्यक्ति के काम आना सबसे नेक और महान कार्यों में से एक माना जाता है। मदद के लिए हमेशा बड़ी चीज़ करना जरूरी नहीं होता, किसी थके हुए व्यक्ति को आराम देना, मुश्किल समय में उसका साथ देना या छोटी-सी सहायता करना भी इंसानियत की मिसाल बन सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर और यात्री का ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्राइवर को थका हुआ देखकर यात्री उसकी मदद के लिए आगे आता है और फिर कुछ ऐसा करता है जिसे देख लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन



ऋषिकेश: सड़क पर भिड़े दो सांड, बीच में आई स्कूटी सवार महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

 


सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वीडियो में कैब में बैठे यात्री ने पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा-  तो गाइज, अभी मैं नोएडा से लखनऊ जा रहा हूं। मैंने कैब बुक की थी, लेकिन ड्राइवर कल से लगातार गाड़ी चला रहा था और काफी थका हुआ था। आप देख सकते हैं कि वह पीछे सो रहा है। ऐसी स्थिति में मुझे नहीं लगता कि ड्राइवर पर गुस्सा करना सही है। इसलिए मैंने खुद गाड़ी की स्टीयरिंग संभाल ली। मेरा भाई भी मेरे बगल में बैठा है। तो आज मैं खुद लखनऊ ड्राइव कर रहा हूं। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है, तो मुझे जरूर बताना।

विज्ञापन



यहां देखें वीडियो-
यात्री ने खुद संभाली कैब की कमान और थके ड्राइवर को दिया आराम
आगे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैब ड्राइवर पीछे की सीट पर आराम कर रहा है, जबकि यात्री खुद गाड़ी की स्टीयरिंग संभालकर ड्राइव कर रहे हैं। इस दौरान उनका भाई भी उनके बगल में बैठा नजर आ रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है-  कभी नहीं सोचा था कि मेरी कैब राइड ऐसा रूप ले लेगी। 



फटा फोल्डर, हाथ में CV और आंखों में सपने, नौकरी की तलाश में 57 की महिला का जज्बा देख भावुक हुए लोग


वायरल वीडियो: फुटपाथ पर सजा नन्हा सा पंडाल, गरीबी के बीच बच्चे की बप्पा के प्रति भक्ति ने छू लिया लोगों का दिल


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
कैब ड्राइवर के लिए इंसानियत की मिसाल बने यात्री के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  ऐसे छोटे-छोटे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। वहीं कई यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए, जहां उन्होंने भी थके हुए ड्राइवरों की मदद की या उन्हें आराम देने का मौका दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें