फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर ने सभी टीमों को चेताया, बोले- भारत को हराना मुश्किल होगा

Tue, 03 Feb 2026 05:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होने जा रही है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने से उतरेगी। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लिंगर ने विश्व कप में शामिल अन्य टीमों को भारत को लेकर चेताया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लिंगर ने अन्य टीमों को चेताया है। क्लिंगर का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में भारत के प्रदर्शन से पता चलता है कि सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में आखिर क्यों गत चैंपियन को हराना बहुत मुश्किल होगा।
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल में गुजरात के कोच हैं क्लिंगर
डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात जाएंट्स के मुख्य कोच क्लिंगर के अनुसार भारत का आक्रामक शीर्ष क्रम उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम बनाता है। क्लिंगर ने कहा, जिस फॉर्म में भारत है और मैंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो देखा उससे भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा। उन्हें हराने के लिए किसी टीम को शायद फाइनल में उनके खराब दिन का फायदा उठाना होगा। 

अभिषेक को बताया पसंदीदा खिलाड़ी
क्लिंगर ने कहा कि अभिषेक शर्मा का उभरना शीर्ष क्रम में भारत के आक्रामक रवैये की खास बात रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टी20 के अलावा 182 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले क्लिंगर ने कहा, अभिषेक शर्मा शायद मेरे नए पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें पिछले कुछ समय से देख रहा हूं। आईपीएल में ट्रेविस हेड के साथ पारी का आगाज करना और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करना, वह निडर हैं और उन्हें देखना शानदार है।

भारत का निडर रवैया अभिषेक और ईशान किशन ने दिखाया, जिन्होंने लगातार न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। हालांकि क्लिंगर ने चेतावनी दी कि भारत को अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। क्लिंगर ने कहा, ईशान किशन ने फिर शानदार फॉर्म हासिल कर ली है और निश्चित रूप से विश्व कप की एकादश में जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका मजबूत टीम हैं। हाल में बहुत अधिक टी20 क्रिकेट खेलने वाला दक्षिण अफ्रीका भी खतरनाक होगा।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को 4-1 से दी मात
टी20 विश्व कप से ठीक पहले सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की। भारत ने पूरे सीरीज के दौरान बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन किया। भारत के लिए इस सीरीज में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें