रील बनाने की कैसी सनक? समुद्र की तेज लहरों में बच्ची को भूल गए मां-बाप
- फोटो : एक्स
आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहता है। लोगों के सिर रील बनाने का भूत सवार है। कई लोग रील बनाने और वायरल होने के चक्कर में अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखते हैं। कभी-कभी छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई है।
इस वीडियो में एक पति-पत्नी समुद्र किनारे रील बनाने में व्यस्त हैं, तो वहीं उनकी छोटी बच्ची तेज लहरों में फंस जाती है। वीडियो वायरल होने के बद लोगों माता-पिता की जिम्मेदारी और रील बनाने की सनक पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लहरों के साथ बच्ची बह सकती थी, लेकिन एक शख्स की वजह से वह बच जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी समुद्र किनारे रील बनाने में व्यस्त हैं। महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी मौजूद होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति सेल्फी स्टिक से रील बना रहा है और महिला उसके पीछे-पीछे चल रही है। कुछ देर महिला बच्ची का हाथ पकड़े रहती है, लेकिन फिर कैमरे की तरफ ध्यान देने लगती है। इस दौरान बच्ची गिर जाती है और समुद्र की लहरों के बीच पहुंच जाती है। मां बच्ची को छोड़कर पति के वीडियो के साथ चलने लगती है।
मौत सबको आनी है... कहते ही पादरी पर गिरा भारी-भरकम क्रॉस, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर
वायरल: 12वीं मंजिल पर खिड़की से लटक रही थी मासूम बच्ची, नीचे खड़े लोगों की थम गई सांसें, फिर ऐसे बची जान
अंतरिक्ष में दिखा चौंकाने वाला नजारा! ग्रहों को निगल गया तारा, फिर अचानक हो गया हरा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
समुद्र की लहरों में फंसी बच्ची
बच्ची समुद्र की लहरों के बीच फंस जाती है, लेकिन पति-पत्नी का ध्यान तुरंत उसकी तरफ नहीं जाता है। तभी वहां मौजूद एक बच्चा उस बच्ची को देखता है और उसकी मदद के लिए आगे आता है। वह बच्ची को पकड़कर सुरक्षित किनारे की तरफ ले जाता है। इसके बाद माता-पिता का ध्यान बच्ची की तरफ जाता है। हालांकि, कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बच्ची के माता-पिता पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि रील और फोटो के चक्कर में बच्चों को खतरे में डालना गलत है।