इस दौरान पुलिस ने महिला की आवाज में बुखारी द्वारा फोन पर बताए गए लोगों से भी संपर्क किया और साथ ही फोन पर बीमा की रकम के लिए क्लेम करने वाली महिला की आवाज की जांच की तो पता चला कि वो आवाज महिला की नहीं बल्कि बुखारी की ही है। फिर क्या, बुखारी को ढूंढकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और लंदन क्राउन कोर्ट में पेश किया गया। गुरुवार को मामले की हुई सुनवाई में अदालत ने बुखारी को कुल पांच साल 11 महीने जेल की सजा सुनाई।
लंदन सिटी पुलिस की इंश्योरेंस फ्रॉड एन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट के अधिकारी माइक मॉन्कटन के मुताबिक, इस धोखाधड़ी में बुखारी की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि उसका कहना है कि पति की करतूतों के बारे में उसे कुछ नहीं पता है।