फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पाकिस्तानी क्रिएटर ने जंजीर से बंधे बाघ को किया किस, लोग बोले- भाई जान की परवाह नहीं है?

Thu, 17 Apr 2025 04:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Creator Video: हाल ही में, लाहौर के एक कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला जिसमें वह एक जंजीर से बंधे बाघ को किस करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में बाघ शांत नजर आता है, लेकिन इस हरकत पर लोगों ने जमकर आलोचना की है।
विज्ञापन
टाइगर को किस करता दिखा पाकिस्तानी क्रिएटर - फोटो : इंस्टाग्राम @nouman.hassan1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में तेंदुए और बाघ जैसे जंगली जानवरों को पालतू जानवर की तरह रखना एक नया चलन बन गया है। हालांकि देश में ऐसे जानवरों को पालने पर रोक है, लेकिन कानून का पालन सख्ती से नहीं होता, जिसकी वजह से इन जानवरों की खरीद-फरोख्त और तस्करी बढ़ती जा रही है। हाल ही में, लाहौर के एक कंटेंट क्रिएटर नौमान हसन फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला जिसमें वह एक जंजीर से बंधे बाघ को किस करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में बाघ शांत नजर आता है, लेकिन इस हरकत पर लोगों ने जमकर आलोचना की है। बहुत से लोगों ने इस स्टंट को खतरनाक, गलत और जानवरों के लिए परेशानी भरा बताया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
यह वीडियो कुछ दिन पहले पोस्ट हुआ था और अब तक इसे 2.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ लोगों ने हसन के साहस की तारीफ की, लेकिन ज्यादातर लोग इस हरकत से परेशान नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत खतरनाक है। दूसरे ने कहा, "ये देख कर ही डर लग रहा है।" एक और ने लिखा, "जंगली जानवरों का सम्मान किया जाना चाहिए। बाघ पालतू जानवर नहीं होते।"




पहले भी विवादों में आ चुका है ये पाक क्रिएटर
इससे पहले भी इस पाक क्रिएटर को एक वीडियो में बाघ की पीठ पर बैठे हुए देखा गया था, जैसे वह उसे घुमा रहे हों। वहीं बैकग्राउंड में दो पिंजरे थे। एक में शेर और एक में शेरनी। इससे लोगों को इन जानवरों की हालत को लेकर और चिंता हुई। एक और वीडियो में यह पाक क्रिएटर अपने घर के सोफे पर एक तेंदुए को सहला रहे थे। अचानक तेंदुआ गुस्से में आकर उन्हें खरोंच देता है, जिससे वे डरकर पीछे हट जाते हैं। इस वीडियो की भी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर जंगली जानवरों को वीडियो बनाने के लिए घर में क्यों रखा जा रहा है?
विज्ञापन


खराब हालत में रहते हैं ये जानवर
जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान में 100 से ज्यादा बाघ पालतू बनाए गए हैं। इनमें से कई को तस्करी करके लाया गया है या कैद में पाला गया है। इन जानवरों को अक्सर खराब हालात में रखा जाता है, जिससे उनकी सेहत को बड़ा खतरा होता है। इस तरह के ट्रेंड से जानवरों की जिंदगी और सुरक्षा दोनों पर खतरा मंडरा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें