फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारतीय सेना के अधिकारी को देखते ही पाकिस्तानी सैनिक ने किया सैल्यूट, वीडियो हुआ वायरल, लोग कर रहे तारीफ

Sat, 01 Aug 2026 10:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इसमें दिख रहा है कि भारतीय सेना के अधिकारी को देखते ही पाकिस्तानी सैनिक सैल्यूट करता है। 
विज्ञापन
भारतीय सेना के अधिकारी को देखते ही पाकिस्तानी सैनिक ने किया सैल्यूट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तानी सेना का एक रेंजर भारतीय सेना के अधिकारी को सैल्यूट करता दिख रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाघा बॉर्डर का वीडियो है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि वाघा बॉर्डर पर सेरेमनी देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉर्डर के एक तरफ पाकिस्तानी सेना के जवान नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना के अधिकारी हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि  भारतीय सेना के अधिकारियों को देखकर पाकिस्तान के रेंजर सैल्यूट कर रहे हैं। इस जवाब में भारतीय सैन्य अधिकारी भी उनसे कुछ कहते हैं। सोशल मीडिया पर यह वायरल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 

इस दौरान दोनों देशों के बीच पिछले कई वर्षों से तनाव है और बीते साल दोनों देशों के बीच चार दिनों तक संघर्ष हुआ था। हालांकि, यह वायरल वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर किया था। 
विज्ञापन




Viral Video: मगरमच्छ और बच्चे की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल, मासूम के हिम्मत की हर कोई कर रहा तारीफ
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोई नियम नहीं है लेकिन वाघा-अटारी बॉर्डर सेरेमनी या एलओसी पर आधिकारिक फ्लैग मीटिंग्स के दौरान सैन्य प्रोटोकॉल और पेशेवर व्यवहार के तहत दोनों देशों के सैनिक और अधिकारी एक-दूसरे का हाथ मिलाकर या औपचारिक तरीके अभिवादन करते हैं।

Viral Video: फ्लैट में कैसी होती है जिंदगी? महिला ने वीडियो शेयर कर बताया, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। इस बशतर अब्बासी नाम के शख्स ने लिखा है,'पाकिस्तान की सेना एक प्रोफेशनल आर्मी है। भारत इकबाल नाम के एक शख्स ने लिखा है कि ये यूनिफॉर्म का सम्मान है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें