shehbaz sharif shameless action during france visit snatch umbrella from woman
- फोटो : Twitter/@PakPMO
Pakistan PM Shahbaz Sharif Viral Video: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब हो चुकी है। आर्थिक कंगाली से जूझ रहा पाकिस्तान इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से उधार मांग रहा है। आलम यह है कि इन दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विदेश दौरा कर रहे हैं। पीएम शरीफ फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के दौरान न्यू ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को पेरिस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं।
पेरिस के पैलैस ब्रोग्नियार्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आगमन का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शिखर सम्मेलन में जाने के लिए अपनी कार से बाहर आते हैं और एक महिला अधिकारी उन्हें रिसीव करती है। इस दौरान बारिश हो रही होती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पीछे महिला अधिकारी छाता लेकर चल रही थी।
इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐसा कुछ किया जो उनके गलत व्यवहार को दिखाता है। अब इस व्यवहार के लिए लोग सोशल मीडिया पर उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। इसके साथ ही उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि शहबाज शरीफ महिला से छाता ले लेते हैं। इससे पहले महिला अधिकारी से कुछ कह भी रहे हैं। वह छाता लेकर आगे बढ़ जाते हैं, तो महिला बारिश में भीगते हुए जाती है। इसके बाद वह एक प्रोटोकॉल ऑफिसर से बात करती हुई नजर आ रही है।
Rambagh Palace: यहां है भारत का सबसे महंगा होटल, खूबसूरती मोह लेगी मन, एक रात का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
Baba Vanga Predictions: क्या धरती पर छह महीने में आने वाली है कयामत? बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके इस व्यवहार को अच्छा व्यवहार बता रहे हैं, तो कुछ निराशाजनक बताया है। इसके साथ खरी खोटी सुना रहे हैं। इस वीडियो को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के दफ्तर ने ट्विटर पर शेयर किया है।