फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: पाकिस्तानियों के साथ हो गया प्रैंक! बुर्ज खलीफा पर देखना चाहते थे पाक का झंडा, वायरल हो गया ये वीडियो

Mon, 14 Aug 2023 10:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से जगमगा उठता है। पाकिस्तानियों को अपने स्वतंत्रता दिवस पर भी यही उम्मीद थी कि उनका झंडा बुर्ज खलीफा पर लहराएगा।
विज्ञापन
Pakistan Independence Day Viral Video - फोटो : Twitter@GemsOf_Politics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pakistan Independence Day Viral Video: 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को पाकिस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाता है। भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से जगमगा उठती है। पाकिस्तानियों को अपने स्वतंत्रता दिवस पर भी यही उम्मीद थी कि उनका झंडा बुर्ज खलीफा पर लहराएगा। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि उनके साथ कैसे प्रैंक हो गया? 

विज्ञापन


सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब मौज ले रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ 38 सेकेंड का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दुबई का है जिसमें दिखाया गया है कि आधी रात को बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया गया। इससे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास जुटे पाकिस्तानी नाराज हो गए, क्योंकि उनको उम्मीद थी कि बुर्ज खलीफा पाकिस्तानी झंडे के रंगों से रोशन होगा। 

इससे नाराज होकर पाकिस्तानी पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाने लगे। इस पूरी घटना को एक महिला ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है। वीडियो में महिला को कहते हुए सुना जा सकता है कि अभी 12:01 बजे का समय है और दुबई के अधिकारियों ने बताया है कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाएगा। अब हमारी यह औकात रह गई है।
विज्ञापन


Egypt Pyramid: मिस्र के पिरामिडों में लगे लाखों पत्थरों को लाए थे एलियन? नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

महिला आगे कह रही है कि यहां सभी पाकिस्तानी नागरिकों को नारे लगाते देख सकते हैं। फिर भी बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तानी झंडा प्रदर्शित नहीं किया गया है। बहुत दुखद, उन्होंने सभी पाकिस्तान के लोगों के साथ प्रैंक किया है। 
 

Time Travelling Island: इस द्वीप पर संभव है टाइम ट्रैवेलिंग, दिखाई देता है भविष्य! जानिए इसके बारे में...

इस वीडियो को ट्विटर (X) पर @GemsOf_Politics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें