Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की इन दिनों हर जगह चर्चा हो रही है। मोहम्मद रिजवान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्रिकेट से दूर वह ऐसा कुछ कर रहे हैं जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले रिजवान का एक और वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो अमेरिका के बोस्टन शहर का था, जहां वह सड़क किनारे गाड़ी रोककर नमाज पढ़ते दिखे थे।
दरअसल, पाकिस्तान के विकेटकीपर और बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दिनों मक्का में हैं और उनका आठ सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मस्जिद के अंदर हाथ में वाइपर लेकर सफाई करते हुआ नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास काफी लोग दिख रहे हैं। नीले कपड़े में दिख रहा शख्स वहां का स्टाफ है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले वह अमेरिका के बोस्टन शहर में मीडिया और स्पोर्ट्स पर सेमिनार अटैंड करने पहुंचे थे। उस दौरान उनके साथ पाकिस्तान किक्रेट टीम के कप्तान बाबर आजम भी मौजूद थे। मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं।
Titan Submarine: टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी का वीडियो आया सामने, जानिए कैसे हुआ धमाका
रिजवान ने शानदार पारी खेलकर अपने दम पर कई मैचों में पाकिस्तान को जीत दिलाई है। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी इस समय ब्रेक लेकर छुट्टियां मना रहे हैं, जबकि कुछ अलग अलग टी20 लीग खेलने में व्यस्त हैं।
Scooty Viral Video: स्कूटी उड़कर बिजली के तारों में लटकी, लोग बोले- पापा की परी उड़ा रही थी
31 वर्षीय मोहम्मद रिजवान दाए हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक पाकिस्तान की तरफ से 27 टेस्ट, 57 वनडे और 85 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1373 रन बनाए हैं, तो वहीं वनडे में दो शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1408 रन बनाए हैं। रिजवान ने टी20 करियर में भी शानदार पारी खेली है। उन्होंने 1 शतक और 25 अर्धशतक की मदद से 2797 रन जड़े हैं।