फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Video: पहलगाम हमले के बाद दिल जीत लेगी कश्मीरी लोगों की ये वीडियो, बताया अब भी जिंदा है इंसानियत

Fri, 25 Apr 2025 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pahalgam Viral Video: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जहां दर्द से भरे वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं, कश्मीरी लोगों का एक वीडियो सामने आया है जो बता रहा है कि इंसानियत अभी भी जिंदा है।
विज्ञापन
कश्मीरी लोगों ने पर्यटकों की मदद, वीडियो हो रहा वायरल। - फोटो : X/@common000786Om
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kashmiri People Viral Video: पहलगाम में जो भी हुआ उसका दुख हर भारतवासी को है। हर कोई आतंकियों की इस कायरतापूर्ण हरकत का विरोध कर रहा है। पर्यटकों की जिस तहर से हत्या कर दी गई उसने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है। ऐसे में अब लोग कश्मीर घाटी जाने से डर रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे वहां के पर्यटन कारोबार को काफी धक्का लगेगा।

विज्ञापन


इस बीच आतंकी हमले से जुड़े कई वीडियो सामने आ रहे हैं, लेकिन एक ऐसा वीडियो कश्मीर घाटी से सामने आया है जिसने ये तो बदा दिया है कि अभी इंसानियत जिंदा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। तो चलिए इस वीडियो को देखते हैं जो कश्मीर से सामने आया है। आप आगे इस वीडियो को देख सकते हैं...

क्या है वीडियो में?

कश्मीरी लोगों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक ट्रैवलर में काफी पर्यटक बैठे हैं और दूसरी तरफ बाहर से कुछ लोग उन्हें पानी की बोतल दे रहे हैं, ताकि सबको पीने के लिए पानी मिल सके।
विज्ञापन


ये पानी उन्हें मुफ्त में दिया जा रहा है। साथ ही वीडियो में एक शख्स को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ये सबकुछ फ्री है हमारी तरफ से, हम आपके लिए यहां पर बैठे हैं। आप यहां पर खाने के लिए भी आ सकते हैं और यहां पर सबकुछ फ्री है। इस वीडियो को ट्रैवलर में मौजूद एक पर्यटक ने ही बनाया है।

खूब देखा जा रहा है वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को लोग लाइक भी कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

क्या कह रहे लोग?

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि इस भाईचारे को दिल से सलाम। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा "हम भी गए हैं कश्मीर। बहुत अच्छे लोग हैं। ईमानदार है मेहनत करते हैं। गाड़ी घोड़े नाव होटल वाले सभी अपने पर्यटक ग्राहक के साथ विश्वास जीत कर ही कमाते हैं खाते है क्योंकि पर्यटन पर ही उनकी रोजी रोटी है लेकिन ऐसे हादसे से नुकसान तो कश्मीर का ही हो रहा है इसको तो समझना होगा दोस्तों।"

यहां देखें वीडियो:-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें