फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बस में लड़की के साथ बूढ़े अंकल लगातार कर रहे थे गंदी हरकत, कैमरे में रिकॉर्ड हुई सारी करतूत

Thu, 04 Sep 2025 01:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इसी सोच को गलत साबित करने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो केरल की एक महिला कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है। इस महिला ने हाल ही में अपने साथ हुई एक परेशान करने वाली घटना को लोगों के सामने रखा।
विज्ञापन
महिला के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने की शर्मनाक हरकत - फोटो : इंस्टाग्राम @angel__baby0
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज भी हमारे समाज में कुछ लोग ऐसे हैं, जो महिलाओं पर होने वाली गंदी हरकतों का जिम्मेदार खुद महिलाओं को ठहराते हैं। उनका मानना है कि अगर किसी महिला के साथ कोई छेड़छाड़ या बदतमीजी होती है, तो उसका कारण उसका पहनावा होता है। यानी अगर महिला ने कपड़े ऐसे पहने हैं, जो किसी को अट्रैक्ट कर जाएं तो फिर वही दोषी है। लेकिन असली बात यह है कि दोष कपड़ों का नहीं, बल्कि उस आदमी की घटिया सोच और गंदी नीयत का होता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी सोच को गलत साबित करने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो केरल की एक महिला कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है। इस महिला ने हाल ही में अपने साथ हुई एक परेशान करने वाली घटना को लोगों के सामने रखा। वीडियो में दिखाया गया है कि महिला एक भरी हुई बस में सफर कर रही हैं। उन्होंने केरल साड़ी पहनी हुई है। यानी वह पूरी तरह से ढकी हुई हैं। उनके बगल में एक अधेड़ उम्र का आदमी बैठा हुआ है। महिला अपने फोन के सेल्फी कैमरे से वीडियो बना रही होती हैं। इसी दौरान कैमरे में साफ दिखता है कि वह आदमी बार-बार उन्हें गलत नजरों से घूर रहा है।
 


महिला के साथ अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने की शर्मनाक हरकत
जब महिला उसकी ओर देखती हैं तो वह तुरंत दूसरी तरफ देखने लगता है, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह फिर से उसी तरह घूरना शुरू कर देता है। उसका यह बर्ताव बेहद शर्मनाक और असहज कर देने वाला है। इस घटना पर महिला कंटेंट क्रिएटर ने पोस्ट लिखते हुए बताया कि उन्होंने उस आदमी से डरने के बजाय शेरनी की तरह कहा, "अगर तुम मुझे गलत नजरों से देखोगे तो तुम्हारी आंखें बाहर आ जाएंगी।" इसके बाद वह बस से उतर गईं और गर्व से ओणम का त्योहार मनाया।
विज्ञापन


महिला ने पोस्ट साझा कर सुनाई आपबीती
महिला ने यह वीडियो इसलिए शेयर किया क्योंकि आज भी कई लोग यह बहाना बनाते हैं कि महिलाओं के कपड़े ही ऐसी घटनाओं की वजह होते हैं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि इस वीडियो में वह पूरी तरह ढकी हुई हैं, फिर भी उस आदमी ने गंदी नजरों से देखा। तो क्या अब भी यह पहनावे की गलती है? असली समस्या तो उस नजरिए की है, जिससे कुछ लोग महिलाओं को देखते हैं।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @angel__baby0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। सिर्फ एक दिन के अंदर ही इस वीडियो को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने लिखा, "ऐसे लोगों को सीधे वहीं मार देना चाहिए।" तो किसी ने कहा, "यह हर महिला का आम दिन है। चाहे आप कितनी भी ढकी हुई क्यों न हों, कुछ लोग गंदी नजरों से देखना नहीं छोड़ते।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें