फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: पायजामा पहनने पर अधिकारियों ने ऑनलाइन किया बेइज्जत, गुस्सा भड़का तो मांगी माफी

Tue, 21 Jan 2020 09:04 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग कोई भी ड्रेस पहनकर घर से बाहर निकल जाते हैं। हालांकि आमतौर पर सरकारी अधिकारियों को उससे कोई मतलब नहीं होता कि वहां के नागरिक क्या पहन रहे हैं, लेकिन चीन में इससे जुड़ा एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सार्वजनिक स्थलों पर पायजामा पहनने पर लोगों को अधिकारियों ने ऑनलाइन शर्मसार कर दिया। बस फिर क्या था, लोगों का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा, जिसके बाद अधिकारियों ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली। 

विज्ञापन


दरअसल, अनहुई प्रांत में सोझुऊ शहर के अधिकारियों ने उन सात लोगों की तस्वीरें जारी की जिन्होंने पायजामा पहना था। अधिकारियों ने इन लोगों के सार्वजनिक स्थल पर पायजामा पहनने को 'असभ्य व्यवहार' करार दिया। इन तस्वीरों को जारी किए जाने के बाद लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह ड्रेस कोड लगाकर लोगों की निजी जिंदगियों में दखल दे रही है। 

बीबीसी ने सोमवार को एक खबर में बताया कि पायजामा पहने लोगों की तस्वीरों के साथ उनका नाम, आईडी कार्ड और अन्य जानकारियां भी साझा की गई थीं। इन तस्वीरों को शहर के प्रबंधन ब्यूरो ने प्रकाशित किया था। दरअसल चीन ने हाल में सर्विलांस टेक्नोलॉजी (निगरानी तकनीक) का काफी विस्तार किया है, जिसमें खास तौर पर चेहरा पहचानने वाली तकनीक को सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जा रहा है। इसके पीछे प्रशासन सुरक्षा का हवाला देता रहा है।
विज्ञापन


हालांकि पायजामे वाली तस्वीरों के लिए बाद में अधिकारियों ने माफी मांग ली। अधिकारियों ने कहा, 'हम सिर्फ असभ्य बर्ताव को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन बेशक हमें लोगों की निजता का ध्यान रखना चाहिए।' उन्होंने कहा कि भविष्य में वह इस तरह की तस्वीरें को धुंधला कर देंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें