फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Predictions: बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां, जिनके बारे में जानकर कांप जाएगी रूह

Mon, 06 Jul 2026 12:08 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Predictions: बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की एक बार फिर चर्चा हो रही है। दोनों भविष्यवक्ताओं ने दुनिया को लेकर खौफनाक भविष्यवाणियां की हैं। आइए जानते हैं इन भविष्यवाणियों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां - फोटो : AI
Predictions: नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जिनकी चर्चा आए होती रहती है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियों में दावा किया है कि आने वाला समय बहुत कठिन होगा। बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध से लकर प्राकृतिक आपाद तक की भविष्यवाणियां की हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सी भविष्यवाणियां और क्या संकेत देती हैं। 


प्राकृतिक संकट 

दोनों भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों में संकेत दिया गया है भविष्य में प्रकृति का संतुलन बिगड़ सकता है। मौसम पहले जैसा नहीं रहेगा। प्राचीन ग्रंथों में भी इसी तरह के संकेत मिलते हैं। नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि कहीं लंबे समय तक सूखा पड़ सकता है, कहीं अचानक भयानक बारिश हो सकती है। इसके कारण खेती और जीवन दोनों प्रभावित होंगे। दोनों भविष्यवक्ताओं का कहना है कि पानी को लेकर संघर्ष भी बढ़ सकता है। कुछ भविष्यवाणियों में यह दावा है कि पृथ्वी का स्वरूप बदलने लगेगा। समुद्र का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ेगा और तटीय इलाकों पर इसका असर होगा। वैज्ञानिकों ने भी अपने शोध में समुद्र का जलस्तर बढ़ने की बात कही है। इसके साथ ही भविष्य में पीने के पानी की कमी भी गंभीर समस्या बन सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
भयानक युद्ध और छा जाएगा अंधेरा

कई भविष्यवाणियों में यह भी कहा गया है कि आने वाले समय में दुनिया को विनाशकारी युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। इसे तीसरे तीसरे विश्व युद्ध से जोड़कर देखा जाता है। इसमें कई देश शामिल होंगे, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित होगी। बाबा वेंगा ने भी चेतावनी दी थी कि 21वीं सदी में शक्तिशाली देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है, जिससे आगे जाकर परमाणु युद्ध जैसी स्थिति उतपन्न हो सकती है। इससे मानवता प्रभावित होगी।  
विज्ञापन

3 of 5
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
नास्त्रेदमस ने भी अपनी भविष्यवाणियों में लंबे समय तक चलने वाले एक बड़े युद्ध का संकेति दिया। उनका संकेत था कि यह युद्ध कई वर्षों तक जारी रह सकता है और दुनिया में अस्थिरता बढ़ेगी। भविष्यवाणियों में कहा गया है कि पृथ्वी पर कुछ समय के लिए घना अंधेरा छा जाएगा, जो कई दिनों तक रह सकता है।

Viral: दूल्हा बने नेता जी और दुल्हन मगरमच्छ, यहां पर हुई दुनिया की अनोखी शादी, जानिए इससे जुड़ी दिलचस्प बातें

4 of 5
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
शासन व्यवस्था हो सकती है कमजोर

कई भविष्यवाणियों में दावा है कि समय के साथ शासन व्यवस्था कमजोर हो जाएगी। कहा गया है कि एक समय ऐसा आएगा जब इस तरह के लोग सत्ता में आ सकते हैं, जो समाज के हित में फैसले नहीं लेंगे, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए होंगे। दया, न्याय और धर्म जैसी बातें कम होती जाएंगी। भविष्य मालिका में भी कहा गया है कि एक ऐसा समय आएगा कि कानून का प्रभाव खत्म हो जाएगा और व्यवस्था बिखरने लगेगी। लोगों के भीतर भरोसा कम हो जाएगा। 

Viral Video: बेटे ने निभाया मां से किया अपना वादा, पहली बार कराई हेलिकॉप्टर की सैर, भावुक कर देगा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की खौफनाक भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
हवा हो जाएगी जहरीली और खतरनाक बीमारियां 

भविष्यवाणियों में यह भी कहा गया है कि स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विज्ञान के विकास के बाद भी ऐसी नई और अजीब बीमारियां फैल सकती हैं, जिनका इलाज तुरंत मिलना कठिन होगा। इसके कारण लोगों का सुरक्षित रहना मुश्किल होगा। भविष्यवाणी में हवा और पानी दोनों के प्रदूषित होने की बात कही गई है। इससे नई-नई महामारियां फैल सकती हैं। बाबा वेंगा ने भी दावा किया था बर्फ के नीचे दबे पुराने और खतरनाक वायरस फिर से सक्रिय हो सकते हैं। इससे दुनिया में नई महामारी फैलने का खतरा बढे़गा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें