रिक्शा चालक और स्ट्रीट डॉग की दोस्ती का वायरल वीडियो
- फोटो : _shivank.chaudhary
Noida Rickshaw Driver And Street Dog Viral Video: इंटरनेट पर वायरल वीडियो अपनी सादगी, मजेदार अंदाज या अनोखे पल की वजह से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो वहीं कुछ वीडियो किसी बड़े संदेश या दिखावे के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। सोशल मीडिया पर नोएड़ा से एक रिक्शा चालक का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्ट्रीट डॉग रिक्शे के आगे बैठकर उसके साथ सफर करता दिखाई दे रहा है। रिक्शा चालक का ये साथी न तो किराया देता है और न ही उससे कोई शिकायत करता है, बस भागदौड़ भरी जिंदगी के इस सफर में उसके साथ रहता है।
Viral Video: खाने के लिए कुत्ते ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साइकिल रिक्शा चालक अपने रिक्शे में एक सवारी को बैठाकर ले जा रहा है। जिसमें रिक्शे के आगे वाली जगह पर एक स्ट्रीट डॉग आराम से बैठा हुआ है। वह पूरे रास्ते शांत होकर सामने की ओर देखता रहता है, मानो यह उसकी रोज की ड्यूटी हो। चलते रिक्शे में आगे बैठा कुत्ता बिल्कुल भी घबराया हुआ नहीं लगता। ऐसा महसूस होता है कि वह लंबे समय से इसी तरह अपने मालिक जैसे दोस्त के साथ रोज काम पर जाता है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे वीडियो कम ही देखने को मिलते हैं, जो इंसानों और जानवरों के बीच बने भरोसे और अपनेपन को इतनी खूबसूरती से दिखाते हों। वीडियो की सबसे खास बात लोगों के लिए यह रही कि, इसमें किसी तरह का कोई दिखावा, न ही कोई स्क्रिप्ट और न कोई खास तैयारी थी। यह बस एक साधारण इंसान और एक सड़क के कुत्ते की रोज की जिंदगी की छोटी-सी झलक है, जिसने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ
वीडियो नोएडा के सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। रिक्शा चालक और स्ट्रीट डॉग की अनोखी दोस्ती देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इंसानों से ज्यादा वफादारी जानवर निभाते हैं और यह वीडियो उसी का एक खूबसूरत उदाहरण है। एक शख्स ने तो लोगों से अपील करते हुए लिखा कि, अगर कभी नोएडा सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास जाएं, तो ऐप से ऑटो या बाइक बुक करने के बजाए इस रिक्शा चालक की सवारी जरूर करें। इससे उसकी कमाई बढ़ेगी और वह अपने वफादार साथी की भी बेहतर देखभाल कर सकेगा।