फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: न पेट्रोल पंप का चक्कर, न नई बाइक का खर्च; लड़के ने साइकिल में फिट कर दिया इंजन

Wed, 04 Nov 2026 10:36 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का अनोखा जुगाड़ तेजी से वायरल हो रहा है। उसने अपनी पुरानी साइकिल में इंजन फिट करके उसे बाइक में बदल दिया। वीडियो में वह किक मारकर इंजन चालू करता नजर आ रहा है। इस अनोखे आविष्कार को देखकर लोग लड़के की क्रिएटिविटी और देसी जुगाड़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
साइकिल को बना दिया बाइक - फोटो : इंस्टाग्राम@dilkhushkumar214
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज कल हर कोई करियर बनाने से लेकर मनोरंजन करने तक के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है। इंस्टाग्राम वो प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी अपना टैलेंट दिखाकर फेमस हो जाता है। अगर किसी को वायरल होने की चाह होती है तो वो अपने वीडियो को इंस्टाग्राम के जरिए लोगों तक पहुंचाता है। हालांकि, वायरल होने वाले वीडियो में जुगाड़ के वीडियो को भी लोगों द्वारा खूब देखा जाता है। भारत में हर छोटी से लेकर बड़ी चीजों तक का जुगाड़ मुमकिन है। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियोज हमारे सामने आ जाते हैं, जिसे देखकर क्रिएटर के क्रिएटिविटी की दाद देनी पड़ती है। तो आज की खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक लड़के ने अपनी साइकिल को बाइक में तब्दील कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उसके इस क्रिएटिविटी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। और कई लोगों कहना है कि ऐसी प्रतिभाओं की सराहना जरूर करनी चाहिए। तो आइए विस्तार से  जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। इस वीडियो में शख्स ने ऐसा कारनामा कर के दिखा दिया है, जिस पर यकीन करना ही बहुत मुश्किल है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपनी पुरानी साइकिल में इंजन फिट कर दिया है और उसे एक बाइक का रूप दे दिया है। यही नहीं, शख्स इसमें किक मारके मशीन को भी चालू कर देता है। इसके साथ पहिया भी तुरंत ही घूमने लगता है। इस वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत में भले ही लोगों के पास संसाधनों की कमी होगी, लेकिन वह अपनी प्रतिभा से किसी भी मुश्किल काम को आसन कर ही लेते हैं।




वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख यूजर्स आश्चर्यचकित रह गए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह तो भारतीय टैलेंट है कि लोग कम संसाधनों में भी अच्छी चीज का आविष्कार कर लेते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तो बजट फ्रेंडली बाइक लग रही है। वहीं एक और यूजर ने लिखा, भाई गजब का दिमाग लगाया है, बस दिक्कत यही है कि तुम्हें इसे बनाने के लिए अच्छे रिसोर्सेस नहीं मिल पाए।' एक यूजर ने लिखा, 'सच में भारत में टैलेंट की कमी तो बिल्कुल नहीं है, बस लोगों की प्रतिभा बाहर की दुनिया में भी ऐसे ही दिखनी चाहिए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें