फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पूरा घर ट्रक पर रखकर कर दिया शिफ्ट, न्यूजीलैंड का हैरान कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Fri, 26 Jun 2026 01:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पूरे घर को ट्रक पर लादकर नई जगह ले जाते हुए दिखाया गया है। 

विज्ञापन
ट्रक पर रखे पूरे मकान का वायरल वीडियो - फोटो : @dolly_in_new_zealand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

New Zealand House Shifting On Truck Viral Video: कभी-कभी कुछ ऐसे नजारे सामने आ जाते हैं, जिसे देख आंखों पर यकीन कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पूरे घर को ट्रक पर लादकर नई जगह ले जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो देख कई भारतीय यूजर्स भी हैरान हैं और सोच में पड़ गए हैं कि, क्या सच में ऐसा हुआ? 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो में आप देख सकते है कि, पहले पूरे घर को हाइड्रॉलिक जैक की मदद से जमीन से ऊपर उठाया जाता है। इसके बाद उसे एक बड़े स्पेशल ट्रेलर पर रखा जाता है और फिर सड़क के रास्ते दूसरी जगह ले जाया जाता है। घर को सड़क पर ले जाते समय आगे और पीछे एस्कॉर्ट वाहन चलते हैं। कई जगह ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोका जाता है और तो और जरूरत पड़ने पर बिजली के तारों को भी अस्थायी रूप से हटाया जाता है। बता दें कि, पूरे रास्ते सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है। 

 
न्यूजीलैंड बड़ी सख्यां में बने लकड़ी के घर

वायरल हो रहे इस वीडियो को न्यूजीलैंड में रहने वाली एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- न्यूज़ीलैंड में घरों को कैसे उठाया जाता है और एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है? देखने में यह नजारा आपको हैरान कर रहा होगा, लेकिन न्यूजीलैंड में यह बिल्कुल सामान्य प्रक्रिया है। वहां बड़ी संख्या में घर लकड़ी के बने होते हैं और उन्हें इस तरह डिजाइन किया जाता है कि जरूरत पड़ने पर दूसरी जगह ले जाया जा सके।

 

हाउस लिफ्टिंग क्या है?

हाउस लिफ्टिंग एक ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसकी मदद से किसी बने हुए घर या इमारत को बिना तोड़े, हाइड्रोलिक जैक की मदद से उसकी मौजूदा नींव से ऊपर उठाया जाता है। बता दें कि भारत में भी हाउस लिफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका मकसद आमतौर पर बाढ़ से बचाव के लिए मकान की नींव ऊंची करना होता है। 

विज्ञापन

Viral Video: आइसक्रीम लेने के लिए शख्स को बालकनी से झुकना पड़ा भारी, सीसीटीवी वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Viral Video: आम खाने के लिए हाथी ने लगाया ऐसा दिमाग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो


वीडियो पर लोगों का रिएक्शन  

ट्रक पर घर रखकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाते इस वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा है, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- भारत में तो घर क्या, सामान ही शिफ्ट करने में कई दिन लग जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लकड़ी के घर होने की वजह से वहां यह संभव हो पाता है। तो वहीं कई यूजर्स ने इसे इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण बताया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें