क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
ईरान का क्या होगा?
सेलिना एवलॉन का दावा है कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी खामेनेई तक अमेरिका सेना पहुंच जाएगी और उनकी हत्या होगी। इसके बाद खामेनेई का उत्तराधिकारी सामने आएगा, जो तानाशाही वाली व्यवस्था लागू करेगा। हालांकि, यह व्यवस्था अधिक दिन नहीं टिकेगी। इसके बाद और उत्तराधिकारी सामने आएगा और वो भी तानाशाही शैली का ही होगा, लेकिन वो देखने में युवा होगा। उसके अंदर कुछ नेपोलियन जैसे गुण होंगे। यह एक ऐसा व्यक्ति होगा, जो अमेरिका से बदला लेगा।
क्या है ट्रंप को लेकर भविष्यवाणी?
नई बाबा वेंगा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि यह समय डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध का नेता बनने का है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया है कि ट्रंप पर जानलेवा हमला होगा। ट्रंप को स्वास्थ्य कारणों की वजह से अपना पद छोड़ना होगा। ट्रंप के बाद जेडी वेंस अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। सेलिना ने अपनी भविष्यवाणी में आगे कहा कि अमेरिका और इस्राइल के साथ एक नए साम्राज्य का निर्माण होगा, जो रोमन साम्राज्य की तरह होगा। युद्ध खत्म हो जाएगा और वे पुनर्निर्माण करेंगे।