The Nun Ghost Garba Dance Video: देश के हर हिस्से में नवरात्रि और दशहरे के अवसर को अलग-अलग अंदाज में मना रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो दिल को छूने वाले हैं, तो वहीं कुछ को देखकर हैरानी भी हो रही है। देशभर में लगे पंडालों में लोगों को गरबा करते हुए देखा जा रहा है। आमतौर पर गरबा खेलने के लिए महिलाएं चनिया चोली पहनकर आती हैं और पुरुष कुर्ता-धोती में नजर आते हैं। इस दौरान लोग रंगे-बिरंगे कपड़ों में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें कुछ अलग ही रजारा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि हर कोई इस वीडियो को देखकर हैरान है।
सोशल मीडिया पर इस दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो भूतिया नन को गरबा पंडाल में लोगों के बीच गरबा खेलते हुए देखा जा रहा है। नन को डांस करता देख आस-पास के लोग भी सहम गए। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दो लोग नन की ड्रेस पहनकर लोगों के बीच डांस कर रहे हैं। दोनों ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की नन वाली ड्रेस पहनी हुई है। आपने हॉलिवुड फिल्म में कुछ इसी तरह की नन देखी होगी। इतना ही नहीं भूतिया दिखने के लिए इन्होंने अपने चेहरे पर सफेद रंग भी पोता हुआ है। हालांकि दोनों काफी डरावने लग रहे हैं, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाए। इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक बहुत सारे लोग देख चुके हैं। साथ ही लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।