मंगल ग्रह पर हवा में उड़ता दिखा रहस्यमयी चम्मच
- फोटो : Adobe Stock
MARS: ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। वर्षों से वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच मंगल ग्रह की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। दरअसल, इन चौंकाने वाली तस्वीरों में एक बड़ा चम्मच दिख रहा है। आइए जानते हैं कि मंगल ग्रह पर दिखे चम्मच का रहस्य क्या है?
मंगल ग्रह की इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है। मंगल ग्रह की अजीबोगरीब तस्वीरों में एक विशाल चम्मच नजर आ रहा है। सबसे खसा बात यह है कि उसकी परछाई तो हू-ब-हू चम्मच की तरह ही है। इन तस्वीरों को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रोवर ने लिया है। पहली नजर में इन तस्वीरों को देखने के बाद सभी हैरान हैं। तस्वीरों में दिखाई दे रही अजोबीगरीब चट्टान चम्मच के आकार की है। यह चम्मच नहीं है, बल्कि एक चट्टान है।
कौन से रोवर ने ली तस्वीरें?
नासा के 'क्यूरियोसिटी रोवर' ने मंगल ग्रह की इन तस्वीरों को लिया है। नासा का यह रोवर मंगल ग्रह पर अगस्त 2012 को उतरा थ। तस्वीरों में दिख रही चम्मच एक विशाल चट्टान है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह तस्वीरें चट्टान की हैं और तस्वीरों में दिखाई दे रही चट्टान का एक सिरा चम्मच की तरह नजर आ रहा है और उसकी परछाई बिल्कुल एक चम्मच की तरह है।
Viral Video: बिहार में चुनाव नामांकन के दौरान हुई बिरयानी की लूट, भूखों की तरह टूटी जनता की फटी रह गई आंखें