कहां और कैसे लापता हो गया मंगल ग्रह का रहस्य खोलने वाला अंतरिक्ष यान?
- फोटो : NASA
MAVEN Spacecraft: नासा का मंगल ग्रह के रहस्यों का पता लगाने वाला मिशन खत्म हो गया है। इस मिशन का मकसद लाल ग्रह के वातावरण और उसके बदलावों का अध्ययन करना था। इस तरह का यह पहला मिशन था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलाटाइल इवोल्यूशन (मेवेन) अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। एजेंसी का कहना है कि बीते दिसंबर उसका अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।
नासा ने बताया कि अंतरिक्ष यान को 18 नवंबर 2013 को लॉन्च किया गया था और 21 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंच गया था। शुरुआत में इसे सिर्फ एक साल के लिए काम करने के लिए बनाया गया था, लेकिन यह 11 साल से भी ज्यादा समय तक चलता रहा और अपनी तय उम्र से कहीं ज्यादा समय तक काम करता रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरिक्ष यान से आखिरी बार 6 दिसंबर 2025 को संपर्क हो पाया था, जब मंगल के पीछे से गुजरने के बाद अचानक इसका सिग्नल खत्म हो गया। इसके बाद, नासा ने फरवरी में एक जांच बोर्ड बनाया, ताकि समस्या की वजह का पता लगाया जा सके और यह समझा जा सके कि इसे ठीक किया जा सकता है या नहीं।
नासा ने बताया कि जांच बोर्ड ने निष्कर्ष निकाला है कि मेवेन अंतरिक्ष यान को अब ठीक नहीं किया जा सकता और यह अपनी वैज्ञानिक और डाटा भेजने वाली भूमिका निभाने में सक्षम नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला कि मंगल के पीछे से गुजरने के बाद अंतरिक्ष यान में तेज घुमाव शुरू हो गया, जिससे इसकी कक्षा और दिशा बिगड़ गई और धीरे-धीरे इसकी बैटरियां खत्म हो गईं।
Viral Video: चारधाम यात्रा के दौरान छैंया-छैंया गाने पर थिरके यात्री, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस