फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने ऐसा कौन सा वीडियो किया शेयर, इंटरनेट पर हो गया वारयल, देखकर करेंगे तारीफ

Thu, 03 Apr 2025 10:56 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सुनीता विलियम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  एक वीडियो पोस्ट किया है, जो लोगों के दिल को छू रहा है। इस वीडियो में वह अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलती हुई दिख रही हैं। 
 
विज्ञापन
सुनीता विलियम्स ने धरती पर लौटने के बाद शेयर किया दिल छूने वाला वीडियो - फोटो : X/Nasa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sunita Williams: भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने बाद 18 मार्च को धरती पर वापस आईं। सुनीता विलियम्स सिर्फ आठ दिन के मिशन पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर गई थीं, लेकिन, बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में खराबी की वजह से उन्हें नौ महीने तक वहां रहना पड़ा। सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने अनुभवों को साझा किया। 

विज्ञापन


सुनीता विलियम्स ने बताया कि घर लौटने का अहसास होते ही वह अपने परिवार से मिलने को काफी उत्सुक थीं। सुनीता विलियम्स से सवाल किया गया कि जब आप धरती पर लौटीं तो सबसे पहले क्या करना चाहती थीं? इस सवाल का जवाब देते हुए सुनीता विलियम्स ने बताया कि मैं अपने पति और अपने पालतू कुत्तों को गले लगाना चाहती थी। अब सुनीता विलियम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो लोगों के दिल को छू रहा है। इस वीडियो में वह अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलती हुई दिख रही हैं। 

वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया

सुनीता विलियम्स ने एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट @Astro_Suni से वीडियो को पोस्ट किया है। इसमें वह अपने पालतू कुत्तों के साथ खूबसूरत पल गुजारती दिख रही हैं। सुनीता ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- बेस्ट होमकमिंग एवर!
विज्ञापन

 

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स ने धरती पर वापस आते ही क्यों खाया सैंडविच? अंतरिक्ष यात्री ने बताई ये वजह




Desi Jugaad Video: शख्स ने कपड़े को प्रेस करने का निकाला अनोखा तरीका, देसी जुगाड़ का वीडियो हो रहा है वायरल

वायरल हो रहा है वीडियो
 

अब उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसे खबर लिखे जाने तक तीन लाख 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया था और 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही सैकड़ों यूजर्स ने अपने प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने लिखा है- आपका स्वागत है, तो कई लोगों ने कहा- काफी स्वस्थ दिख रही हैं आप। इस वीडियो ने लोगों को दिल को छू लिया है। 

Viral Video: भोजपुरी गाने पर कमर मटकाकर रील बना रही थी लड़की, ओवर एक्टिंग देखकर बंदर ने बिगाड़ दिया सीन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह दो लेब्रा डॉग के साथ हैं और उन्हें दुलार कर रही हैं। दोनों कुत्ते भी सुनीता के साथ खूब खुश दिख रहे हैं और उनके साथ खेल रहे हैं। दरअसल, सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में नौ महीने से ज्यादा समय तक रहने के बाद धरती पर वापस आई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें