ऑटो चालक को सवारी ने दिए 50 रुपये ज्यादा, फिर ड्राइवर ने जो किया वो जीत लेगा आपका दिल
- फोटो : instagram
Viral Video: ऑटो रिक्शा चालक और यात्रियों के बीच अक्सर किराए को लेकर विवाद है। कई बार लगता है कि ऑटो वाले पैसा अधिक ले रहा है। लेकिन नागपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल जीत लिया है। यह वीडियो ऑटो रिक्शा चालक राजेन्द्र तामरे का है, जो किसी जरूरमंद की मदद के लिए आगे रहते हैं। उनकी इस सोच को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। वह ऑटो चलाने के साथ ही वीडियो भी बनाकर शेयर करते हैं। वायरल वीडियो की शुरुआत में एक लड़का ऑटो से उतर रहा होता है। राजेन्द्र कहते हैं कि इनको 50 देने थे, लेकिन 100 दे गए। अब इस 50 रुपये को हम दे देंगे।
किराए में ज्यादा मिल पैसे को राजेंद्र किसी जरूरतमंद को चाहते हैं। इसलिए उन्होंने एक सड़क पर पैदल चल रही है एक बूढ़ी दादी को रोक लेते हैं और कहते हैं कि छोड़ दूंगा। लेकिन वो मना कर देती हैं, तो उन्होंने कहा कि पैसे मत देना, क्योंकि मैं भी वहीं जा रहा हूं। धूप में जा रही है। वो आॅटो में बैठ जाती हैं, लेकिन उतरती हैं तो राजेन्द्र उन्हें 10 रुपये दे देते हैं।
Tiktok embed code
Solar Flares: सूरज में हुआ भयानक विस्फोट, धरती की तरफ आ रहा खतरनाक सौर तूफान, क्या पृथ्वी को है कोई खतरा
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग राजेन्द्र की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि इंसानियत सबकी मदद करना है। एक अन्य राजेन्द्र और 50 एक्स्ट्रा देने वाले की तारीफ की है।
Dance Video: लड़की ने Lovely गाने पर किया खूबसूरत डांस, एक्सप्रेशन और मूव्स से जीता लोगों का दिल, वीडिया वायरल
सोशल मीडिया पर राजेन्द्र का दूसरे की मदद करते हुए कई वीडियो हैं। लोग उनकी काम की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि इंसानियत अभी भी जिंदा है।