इस रहस्यमयी किताब को आज तक कोई नहीं पढ़ पाया
- फोटो : Adobe Stock
Mysterious Book: दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कुछ रहस्यों को तो इंसानों ने सुलझा लिया है, लेकिन अभी भी कई ऐसे रहस्य मौजूद हैं, जिन्हें सुलझाना लगभग नामुमकिन है। कुछ ऐसा ही रहस्य एक किताब का है, जिसमें 240 पन्ने हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि इसे आज तक कोई भी पढ़ नहीं पाया है।
इतिहासकारों के मुताबिक, यह रहस्यमयी किताब 600 साल से भी अधिक पुरानी है। कार्बन डेटिंग से पता चला है कि इसे 15वीं सदी में लिखा गया है। इस किताब को हाथ से लिखा गया है, लेकिन क्या लिखा हुआ है और कौन सी भाषा में लिखा हुआ है, यह आज तक कोई नहीं समझ पाया है। यह किताब एक अनसुलझी पहेली की तरह है। इसे 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' नाम दिया गया है। इस किताब में इंसानों से लेकर पेड़-पौधों तक के कई चित्र बनाए गए हैं।
वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट नाम की इस किताब में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इस किताब में कुछ ऐसे भी पेड़-पौधों के चित्र बनाए गए हैं, जो धरती पर मौजूद किसी भी पेड़-पौधे से एकदम मेल नहीं खाते हैं।
Science News: इतने साल बाद सूरज की होगी मौत और पृथ्वी समेत सभी ग्रहों को निगल जाएगा? वैज्ञानिकों के नई खोज से मची हलचल
इस किताब का नाम 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' इटली के एक बुक डीलर विलफ्रीड वॉयनिक के नाम पर रखा गया है। माना जाता है कि उन्होंने ही इस रहस्यमयी किताब को साल 1912 में कहीं से खरीदा था।
Viral News: कुदरत का करिश्मा या दर्द? जन्म लेते ही बुढ़ापा झेलने लगी ये मासूम बच्ची, जानिए चौंकाने वाली कहानी
बताया जाता है इस रहस्यमयी किताब में कई पन्ने हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ इसके कई पन्ने खराब हो गए। फिलहाल इसमें सिर्फ 240 पन्ने ही बचे हैं। इस किताब के बारे में कुछ खास तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि किताब में लिखे गए कुछ शब्द लैटिन और जर्मन भाषा में हैं।
Viral Video: गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए लड़के ने पार कर दी हद, वीडियो हुआ वायरल, देखकर लोग हुए हैरान
कई लोगों का मानना है कि इस किताब को इस तरह लिखा गया है कि इसके रहस्य को छिपाया जा सके। अब वो रहस्य क्या है, ये तो किताब लिखने वाला ही जानता होगा या हो सकता है कि आने वाले वक्त में इस किताब को पढ़ा जा सके।