फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Light: आसमान में दिखा जलता हुआ एलियंस का जहाज? वीडियो हुआ वायरल, वैज्ञानिकों का चौंकने वाला खुलासा

Sat, 27 Sep 2025 01:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Light: दुनिया में कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती है, जो वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देती हैं। आसमान में अक्सर उल्का पिंड या टूटता तारा दिखाई देता है। इसके बारे में लोग कई तरह की बातें करते हैं।
विज्ञापन
आसमान में दिखा जलता हुआ एलियंस का जहाज? - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mysterious Light: दुनिया में कभी-कभी ऐसी घटनाएं होती है, जो वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देती हैं। आसमान में अक्सर उल्का पिंड या टूटता तारा दिखाई देता है। इसके बारे में लोग कई तरह की बातें करते हैं। हाल ही में एक इसी तरह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई है। यहां पर आसमान में अचानक बेहद चमकदार रोशनी देखी गई। इस रोशनी को जिसने भी देखा, उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। 

विज्ञापन


कई लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। फिर इसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। गुरुवार को शाम करीब 7:50 बजे यह रोशनी दिखाई दी।

सैन फ्रांसिस्को से लेकर रेनो, नेवादा तक फैले इलाके के लोगों ने आसमान में धीरे-धीरे गिरती और टूटकर बिखरती रोशनी को देखी। लोगों ने बताया कि आकाश में एक चमकदार आग का गोला नजर आया, जो नीचे आते-आते कई टुकड़ों में बिखर गया। सबसे खास बात यह है कि उस दिन किसी भी मेटिओर शॉवर यानी उल्का वर्षा की संभावना नहीं थी। ऐसे में यह दृश्य लोगों के लिए और ज्यादा रहस्यमयी बन गया है। किसी का कहना है कि यह उल्का पिंड है जो धरती पर गिरने वाला है, तो किसी ने कहा कि यह एलियंस के जहाज का मलबा होगा। 
विज्ञापन






Viral Video: चलती ट्रेन से फोन छीनकर भागा चोर, सोचा नहीं पकड़ पाएगा कोई, तुरंत रुकी ट्रेन और फिर जो हुआ...

आखिर क्या थी आसमान में दिखने वाली रोशनी? 

वैज्ञानिक संस्था American Meteor Society (एएमएस) ने इस आसमानी गोले का सच बताया है। बता दें कि एएमएस मुख्य रूप से उल्का पिंड (Meteors), फायरबॉल्स और उल्का वर्षा (Meteor Showers) जैसी खगोलीय घटनाओं की निगरानी और रिपोर्टिंग करती है। 

Viral Video: डॉक्टर कर रहा था सर्जरी तभी अचानक से गिरी ऑपरेशन थिएटर की छत, नर्सिंग स्टाफ को भी आई चोट

वैज्ञानिक संस्था ने बताया कि आसमान में दिखने वाला चमकदार आग का गोला कोई उल्का पिंड नहीं था। यह स्पेसएक्स के स्टारलिंक सैटेलाइट का मलबा था। किसी सैटेलाइट की आयु पूरी हो जाती है, तो वह धरती के वायुमंडल में प्रवेश करती है और जलते-जलते खत्म हो जाती है। इसी का मलबा लोगों को आसमान में उल्का पिंड जैसा दिखता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें