न्यूफाउंडलैंड, कनाडा
- फोटो : Social media
कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि एडिकरन युग के ये जीव तब विलुप्त हुए, जब समुद्र के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बेहद कम हो गई। अमेरिका की वर्जिनिया टेक यूनिवर्सिटी के जीवाश्म वैज्ञानिक चिआओ शुहाई कहते हैं कि, 'हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि एक दौर में समुद्र के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बेहद कम हो गई थी।' जब ये कम ऑक्सीजन वाला पानी उथले समुद्री इलाकों में फैला, तो इसकी मार उन जीवों पर पड़ी, जो इन उथले इलाकों में आबाद थे। एडिकरन युग के जीव भी इनमें शामिल थे। चूंकि वो जीव ज्यादा चल फिर नहीं सकते थे, तो उन के बचने का ये रास्ता भी बंद था। वो दूसरी जगह बच कर जा नहीं सके और बदले हुए हालात का सामना न कर पाने की वजह से विलुप्त हो गए।